27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौक पूरे करने के लिए रिश्तेदारों ने किया 7 साल के मासूम का किडनैप, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Highlights: -किडनैपरों ने फिरौती में मांगे 6 लाख रुपये -पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया -बच्चे को सकुशल बरामद किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Nov 2020, 1:06 PM IST

687700-sambhal.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

संभल। जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो भाईयों ने अपने शौक पूरे करने के लिए रिश्तेदार के सात साल के बेटे का किडनैप कर लिया। जिसके बाद दोनों ने फोन कर बच्चे के परिजनों से फिरौती की मांग की। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों किडनैपरों को महज 6 घंटों में ही गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल, मामला बहजोई थाना इलाके के मड़नपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी टीकम का 7 वर्षीय बेटा हिमांशु बुधवार को अचानक से लापता हो गया। कुछ ही देर में टीकम के पास फोन आया कि उसे बेटे का किडनैप हुआ है और 6 लाख की फिरौती की मांग की गई। इसकी जानकारी तुरंत टीकम ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें : दिवाली पर घर जाने को निकले लोग, रोडवेज बसों में हुई टक्कर तो अस्पताल पहुंच गए एक दर्जन यात्री

उधर, किडनैपिंग का मामला होने के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस पर संज्ञान लेते हुुए एसपी यमुना प्रसाद ने तुरंत पुलिस की तीन टीमें गठित की और बच्चे की तलाश के आदेश दिए। जिसके बाद बहजोई थाने के एसओ रविन्द्र सिंह ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से जिस नंबर से फोन आया था उसको ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाया। फोन की लोकेशन मनोना गांव के जंगल की मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीमों ने अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई। जिसमें पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर दबंगों का उत्पात, सेल्समैनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो-

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण करने वाला विनोद बच्चे का सगा मौसा। वहीं दूसरा आरोपी जिसका नाम गुड्डू है, वह विनोद का भाई है। इस साजिश में हिमांशु का सगा तहेरा भाई भी शामिल है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने किसी रंजिश में नहीं बल्कि अपने शौक पूरे करने के लिए फिरौती के लालच में किडनैप की प्लानिंग की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग