27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर घर जाने को निकले लोग, रोडवेज बसों में हुई टक्कर तो अस्पताल पहुंच गए एक दर्जन यात्री

Highlights: -हादसा एनएच 91 हाईवे पर दादरी थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोड़ के पास हुआ -यूपी रोडवेज की दो बसों में टक्कर हो गई -हादसे के समय दोनों बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Nov 2020, 11:58 AM IST

m.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर अपने घर जा रहे लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब ग्रेटर नोएडा एनएच 91 हाईवे पर दादरी थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोड़ के पास यूपी रोडवेज की दो बसों में टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थीं। इतना ही नहीं, कई यात्री बसों की छतों पर भी सवार थे, जो टक्कर के बाद जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : बदला लेने के लिए रेप पीड़िता ने कोर्ट के बाहर आरोपी पर किया तेजाब से हमला, साथ आई बहन झुलसी

दरअसल, दीपावली पर दिल्ली से लखनऊ कानपुर अलीगढ़ जा रहे यात्री यूपी रोडवेज की दो बसों में हुई। टक्कर के बाद कई यात्री घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एनएच 91 हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो यूपी रोडवेज की बसें आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही बसों के अंदर और छत पर बैठे एक दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों ही बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: गौकशी करने जा रहे बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और रोडवेज के अधिकारियों ने घायल यात्रियों को रेसक्यू कर अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी यात्री की कैज्वल्टी की सूचना नहीं है। बाकी यात्रियों को दूसरी बसों का इंतजाम कर उनके घरों को भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग