27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौकशी करने जा रहे बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त

Highlights - मेरठ मेडिकल थाना पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए शातिर सदाकत को मारी गोली - गौकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं शातिर सदाकत पर - पुलिस ने गाय को मुक्त कराकर श्रीराम गौशाला छिलौरा थाना भावनपुर भिजवाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2020, 10:51 AM IST

meerut.jpg

मेरठ. गौकशी के लिए जा रहे गौकशों की पुलिस से मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में ऐसी हालत में मिली महिला देखकर सभी रह गए दंग, देखें वीडियो

थाना प्रभारी मेडिकल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर गौकश कमालपुर से जागृति विहार जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाय काटने के लिए लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस ने गौकशों को घेरने का प्रयास किया तो गौकशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी भागने में कामयाब रहा है। उसकी तलाश में कांबिग की जा रही है।

पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम सदाकत पुत्र इलियास निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा थाना किठौर मेरठ बताया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का गौकश है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में गौकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से मुक्त कराई गई गाय को श्रीराम गौशाला छिलौरा थाना भावनपुर मेरठ भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें- सीएम के एक इशारे पर खुला जिम ट्रेनर की हत्या का राज, फोटो देखकर हैरान हो गए थे योगी आदित्यनाथ

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग