
Sambhal News: संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पहुंची पुलिस..
Sambhal News: संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का इलाका सुबह-सुबह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सपा सांसद के घर पहुंचे। यहां बिजली चोरी के सबूत मिले। बताया जा रहा है कि इस इलाके में लोग कटिया कनेक्शन (अवैध बिजली कनेक्शन) का इस्तेमाल करते हैं। जिससे अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभल सांसद जियाउर्रहमान के घर में लगे 2 बिजली के मीटरों में टेम्परिंग के सबूत मिले हैं। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके घर एसी भी चलता था पर बिजली की खपत ज़ीरो यूनिट थी। बीते दिनों बिजली विभाग ने सांसद के घर पुराने मीटर हटाए थे। उनको सील किया था और लैब में जांच के लिए भेजा था। सांसद के घर के बिजली बिल में एक साल की रीडिंग जीरो थी। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
Updated on:
19 Dec 2024, 11:46 AM IST
Published on:
19 Dec 2024, 11:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.