25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल से सपा के टिकट पर नहीं लड़ेंगे रामगोपाल यादव, इस पूर्व सांसद का नाम फाइनल!

- समाजवादी पार्टी (सपा) अभी तक 11 उम्‍मीदवारों का कर चुकी है ऐलान - संभल से सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को भी चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया था प्रस्‍ताव - सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने चार बार के सांसद रहे डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क पर जताया भरोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

sharad asthana

•

Updated: 14 Mar 2019, 3:18 PM IST

shafiqur rahman barq

संभल से सपा के टिकट पर नहीं लड़ेंगे रामगोपाल यादव, इस पूर्व सांसद का नाम फाइनल!

संभल। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अभी तक 11 उम्‍मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इनमें से कुछ अखिलेश यादव के परिवार के सदस्‍यों के नाम भी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में सपा की तीसरी सूची जारी होने वाली है। इसमें मुरादाबाद और संभल के उम्‍मीदवारों का नाम भी होगा। वैसे संभल से सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को भी चुनाव लड़ने के लिए प्रस्‍ताव भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:Video: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बुरी खबर, इन सांसदों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

थमती दिख रही टिकट को लेकर रार

संभल में सपा-बसपा गठबंधन पर टिकट को लेकर चल रही रार थमती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने चार बार के सांसद रहे डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क पर भरोसा जताया है। उनका नाम फाइनल कर लिस्ट दिल्ली भेज दी गई है। इस पर पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव मुहर लगाएंगे। संभावना जताई जा रही है क‍ि शुक्रवार को इसका ऐलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:प्रियंका को देखने उमड़ पड़ी भीड़, बुजुर्ग महिलाआें ने आशीर्वाद देकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

पिछले लोकसभा चुनाव में भी मिला था टिकट

2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भी डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क को सपा की तरफ से टिकट मिला था। वह भाजपा के सत्यपाल सैनी से लगभग पांच हजार वोटों से हार गए थे। संभल में मुस्लिम मतदाता लगभग पचास फीसदी हैं। ऐसे में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ मिलने के बाद गठबंधन की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। वहीं, अभी भाजपा के पत्‍ते खुलने बाकी हैं।

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने का था बड़ा प्लान, पुलिस ने पहले ही किया फेल, देखें वीडियो

अखिलेश यादव से चुनाव लड़ने का किया गया था आग्रह

आपको बता दें क‍ि संभल से पहले पार्टी राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। यहां से शफीकुरर्रहमान बर्क भी दावेदारी पेश कर रहे थे। इस बीच संभल के सपा जिलाध्‍यक्ष की तरफ से भी अखिलेश यादव को पत्र भेजा गया। इसमें उन्‍होंने अखिलेश यादव से यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। हालांकि, बर्क कहते रहे कि उन्‍हें टिकट मिलने की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद से सपा-बसपा गठबंधन से ये होंगे उम्मीदवार, जल्द होगी घोषणा

मुरादाबाद से इनकी चर्चा

संभल के अलावा मुरादाबाद से भी टिकट फाइनल होने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद से पूर्व मेयर डॉ. एसटी हसन के नाम पर मुहर लग गई है। हालांकि, इस बारे में मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल का कहना है क‍ि उनके पास अभी पार्टी स्तर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। स्थानीय संगठन की तरफ से डॉ. एसटी हसन के साथ ही कई और उम्मीदवारों के नाम भेजे गए थे। उन्‍होंने संभल से भी बर्क के टिकट मिलने की पुष्टि नहीं की।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग