
Sambhal Violence: एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने किसी पर गोली नहीं चलाई। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की और उन्हीं की गोलियों से तीन लोगों की मौत हुई है।
एसपी के अनुसार दो मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले और गोलियां उनके शरीर को छेदकर निकल गईं। तीसरे मृतक के शरीर से 315 बोर की गोली बरामद हुई है। ये सभी गोलियां उपद्रवियों द्वारा चलाई गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल पर कोई घातक गोली नहीं चलाई।
एसपी बिश्नोई ने बताया कि हिंसा की जांच के लिए प्रभावित क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 21 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में संभल में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सामान्य हालात लौट आए हैं। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कुछ दुकानें बंद हैं लेकिन बाकी इलाकों में शांति है। शहर में तनावपूर्ण माहौल नहीं है।
कमिश्नर के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा फैलाने का प्रयास किया था। पथराव और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है। हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद पर भी हमला करने का प्रयास किया और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
25 Nov 2024 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
