
सभंल जिले में शुक्रवार कमरे में सो रहे पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। वह कमरे में रूम हीटर लगाकर बच्चे के साथ सो रहे थे। बच्चे की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना संभल जिले के बनिया खेड़ा थाना क्षेत्र के अकरौली गांव का है।
दम घुटने से हुई दोनों की मौत
अकरौली गांव के सलमान रात को पत्नी और चार बच्चों के साथ सो रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों नहीं उठे तो पड़ोसियों ने उनका दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर जा करके देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। 4 साल का मासूम बच्चे की सांस चल रही थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों के शव को मोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Updated on:
17 Dec 2022 08:19 pm
Published on:
17 Dec 2022 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
