Sambhal News: भाजपा नेता सत्यपाल सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
Satyapal Singh Saini attacks Mamta Banerjee in Sambhal: भाजपा के एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारा जवाब देगी।
सैनी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राज्य में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में दंगे बढ़ रहे हैं और जनता अब इन्हें स्वीकार नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए सैनी ने कहा कि यूपी में कानून का राज है और हर नागरिक सम्मान के साथ जीवन जी रहा है।
बीजेपी नेता ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बीते 60 वर्षों में देश के लिए कुछ खास नहीं किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीनों कार्यकालों में संविधान को सर्वोपरि माना है। सैनी ने दावा किया कि भाजपा हर बूथ पर संविधान का सम्मान करती है, जबकि विपक्षी दल संविधान को केवल एक किताब समझते हैं।