Samvad Setu : जर्जर सड़कें और जगह-जगह गड्ढे बन रहे शहर की पहचान
रायबरेलीPublished: Dec 12, 2021 07:40:17 am
- Samvad Setu - पत्रिका का संवाद सेतु कार्यक्रम जनता की बात सरकार तक और सरकार की बात जनता तक पहुंचाने का एक माध्यम है। रायबरेली में 12 दिसंबर, रविवार को संवाद सेतु कार्यक्रम को पत्रिका ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी संबोधित करेंगे।


जर्जर सड़कें और जगह-जगह गड्ढे बन रहे शहर की पहचान
रायबरेली. किसी शहर की सड़कें ही विकास की कहानी सुनाती हैं लेकिन रायरबरेली शहर की जर्जर सड़कें और गड्ढे दुर्घटनाओं की कहानी सुनाती हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के दूसरे छोर तक सड़कों पर सुरक्षित आवागमन बेहद खतरनाक होता जा रहा है। सड़क मरम्मत के नाम पर केवल पैबंद लगाए गए हैं और उखड़े फुटपाथ इस बात की गवाही दे रहे हैं कि विकास के मामले में इस शहर के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।