scriptट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान | Traffic jam is the biggest problem of Lucknow city | Patrika News
संवाद सेतु

ट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान

– लखनऊ जिला यूपी की राजनीति की सबसे हॉट सीट होने के साथ विकास के नए मानदंडों में अव्वल में है। पर कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनसे लखनऊ की जनता बेहद परेशान है। लखनऊ शहर में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है, माना जाता है कि इसकी बड़ी वजह अधूरा मेट्रो प्रोजक्ट पर और भी दिक्कतें हैं। पर बाकी आठ विधानसभा में भी ट्रैफिक जाम एक समस्या है। देखिए ट्रैफिक जाम का एक नजारा…

लखनऊDec 09, 2021 / 10:49 am

Mahendra Pratap

ट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान

ट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य यूपी की नब्ज को टटोलना है तो लखनऊ से राजनीति की तासीर समझी जा सकती है। अवध क्षेत्र या फिर सेंट्रल लखनऊ में भाजपा राममंदिर के कारण सबसे ज्यादा सीटें जीतकर आयी है। लखनऊ के दोनों सांसद केंद्र में मंत्री हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का वक्त तेजी से करीब आ रहा है। लखनऊ जिला यूपी की राजनीति की सबसे हॉट सीट होने के साथ विकास के नए मानदंडों में अव्वल में है। पर कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनसे लखनऊ की जनता बेहद परेशान है। लखनऊ शहर में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है माना जाता है कि इसकी बड़ी वजह अधूरा मेट्रो प्रोजक्ट। पर बाकी आठ विधानसभा में भी ट्रैफिक जाम एक समस्या है। देखिए ट्रैफिक जाम का एक नजारा…
ट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान
1. लखनऊ सेंट्रल में जाम ही जाम

इस विधानसभा क्षेत्र में अमीनाबाद, कैसरबाग, हजरतगंज, पत्रकारपुरम, जनेश्वर मिश्र पार्क का कुछ इलाका गोमती नगर का आता है। यह शहर का सबसे अहम हिस्सा है। अमीनाबाद, कैसरबाग, हजरतगंज शहर का दिल है। जनता का सबसे अधिक रिश्ता इन इलाकों से है। पर जाम यहां जबरदस्त रहता है। चौड़ी सड़कें भी जाम की वजह से संकरी नजर आती है। उपर से मेट्रो का काम सोने पर सुहागा है। जनता पूरी तरह से परेशान है। यह से बृजेश पाठक विधानसभा सदस्य हैं। और वह यूपी सरकार में मंत्री हैं।
ट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान
2. लखनऊ कैंट में जाम बाप रे बाप

इस विधानसभा क्षेत्र में आलमबाग, चारबाग, दिलकुशा गार्डन, मरी माता का मंदिर, सदर, कैंट सहित कई इलाके आते हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र में करीब पौने चार लाख मतदाता हैं। यहां मध्य कमान का मुख्यालय होने के चलते सेना के भी तमाम वोटर यहां हैं। यह भी जाम की स्थिति बनी रहती है। चारबाग-हजरतगंज मार्ग पर जब जाम लगा होता है तो जनता बर्लिंगटन चौराहा से गोमती नगर जाती है। संकरी गलियों और टूटी सड़कों की वजह से ट्रैफिक एक जगह रुक जाता है। और जाम बन रहता है। खासतौर से सुबह शाम डायमंड डेयरी चौराहा इससे सबसे अधिक प्रभावित है। यहां से विधायक सुरेश तिवारी हैं।
3. सरोजनी नगर में अचानक लगता है जाम

संसदीय सीट मोहनलाल गंज का बहुत बड़ा हिस्सा सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र का आता है। भाजपा की स्वाति सिंह यहां से विधायक हैं। और सरकार मं मंत्री भी हैं। कानपुर रोड पर बसे इस इलाके में अमौसी, हरौनी, कल्ली पश्चिम, बिजनौर, अहिमामउ, बंथरा आदि कई ग्रामीण इलाके आते हैं। कानपुर लखनऊ रोड पर हैवी ट्रैफिक की वजह से कभी भी जाम लग जाता है। पर अंदरुनी इलकों की हालात बहुत बेहतर नहीं है। सुधार हो रहा है।
4. लखनऊ नॉर्थ में खूब जाम

लखनऊ नॉर्थ के मुखिया भाजपा के डा. नीरज बोरा हैं। इस क्षेत्र में लखनऊ के कई विकसित इलाके आते हैं। साथ ही कुछ नवनिर्मित इलाके भी इसमें शामिल है। मडियावं, जानकीपुरम, केशवनगर, अलीगंज, रेजीडेंसी, छोटा इमामबाड़ा जैसे मशहूर इलाके हैं। सड़कें तो बेहतर हैं पर ट्रैफिक जाम लगता है। ट्रैफिक सेंस की कमी इसकी एक वजह हो सकती है। जानकीपुरम के इलाकों अभी नवनिर्माण जारी है।
5. लखनऊ ईस्ट में ट्रैफिक का लोड़ जबरदस्त

लखनऊ ईस्ट विधानसभा क्षेत्र ऐसा लगता है जैसे चिड़िया बैठी है। यूपी में भाजपा सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन पर इस इलाके की जिम्मेदारी है। वहीं यहां से एमएलए हैं। इस क्षेत्र में कुकरैल पिकनिक स्पाट, विकास नगर, मुंशी पुलिया, इंदिरानगर, महानगर लेखराज, मार्केट और गोमती नगर का कुछ इलाका इसमें शामिल है। पर ट्रैफिक का लोड़ जबरदस्त है। तमाम सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी वाहन एक दूसरे में उलझ जाते हैं। और ट्रैफिक जाम लग जाता है। कहीं कहीं सड़कें भी बहुत गड़बड़ है।
6. लखनऊ वेस्ट मुहाने लगाता है जाम

इस क्षेत्र में अधिकतर इलाका राजाजीपुरम का आता है। जिसमें कुछ चौक तो कुछ आलमबाग का इलाका इसमें शामिल है। जाम तो इस इलाके की नीयती बन गई है। राजाजीपुरम में वैसे तो चौड़ी सड़कें हैं पर राजाजीपुरम में इंट्री करने के हर इलाके में सुबह शाम जबरदस्त जाम लगता है। जनता परेशान है। इस वक्त इस विधानसभा की जिम्मेदारी किस पर है। पता नहीं। भाजपा विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन के बाद से यह सीट खाली है।
7. बख्शी का तालाब मेन रोड़ पर जबरदस्त जाम

बख्शी का तालाब लखनऊ का नवनिर्मित क्षेत्र है। यहां अधिकतर इलाका ग्रामीण क्षेत्र से सम्बंधित है। लखनऊ सीतापुर मुख्य मार्ग इसी क्षेत्र से गुजरता है। इसलिए हैवी ट्रैफिक की वजह से जाम बना ही रहता है। बाकी जुग्गौर, देवरिया, गुडब्बा, बेहटा, कैथवारा, इंटौजा जैसे ग्रामीण क्ष़ेत्र हैं। यह सड़कें अभी अर्धनिर्मित हैं। तो तय ही है कि जनता को आने जाने में दिक्कत होती है। भाजपा के अविनाश त्रिवेदी यहां से विधायक हैं। यह भी मोहनलाल गंज संसदीय सीट के अंर्तगत आता है।
8. मोहनलालगंज में जाम तो है पर कम

मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के अंबरीष सिंह पुष्कर विधायक हैं। निगोहां, नगराम, मोहनलालगंज, गंगागंज, बक्कस जैसे बड़े ग्रामीण इलाके इस क्षेत्र में शामिल है। इस क्षेत्र से दो बड़ी सड़कें गुजरती हैं। एक सुलतानपुर जाने के निए और एक इलाहाबाद जाने के लिए। जाम तो रहता है। पर यह सब इलाके शहर के बाहर के इलाके है। अभी यह सब विकास की लाइन में हैं।
9. मलिहाबाद में अभी विकास अधूरा

मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र की कमान भाजपा के जया देवी के पास है। कबाब के लिए ककोरी क्षेत्र इसी विधानसभा का अंग है। बाकी सभी ग्रामीण क्षेत्र है। विकास हो रहा है। अच्छी सड़कें यहां की जरूरत हैं। जाम जैसी स्थिति यहां कम बनती है। पर अन्य कई समस्याएं है।

Home / Samvad Setu / ट्रैफिक जाम लखनऊ शहर की सबसे बड़ी समस्या, जनता परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो