29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बृज भूषण शरण सिंह ने की अखिलेश यादव की तारीफ, बोले- वो धार्मिक हैं…मजबूरी में…

पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर एक बयान दिया है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव धार्मिक व्यक्ति हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

संत कबीर नगर

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 1 Jul 2025, 3:05 PM IST

बृज भूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर दिया बयान, PC- एक्स।

UP Political News : कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर एक बयान दिया है। संतकबीरनगर जिले के मगहर में पूर्व सांसद स्व. शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने स्व. त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी।

बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि, वो हनुमान जी के प्रशसंक हैं, धार्मिक व्यक्ति हैं। उन्होंने एक भव्य मंदिर भी बनवाया हुआ है। श्रीकृष्ण के वंशज हैं, वह धर्म विरोधी कैसे हो सकते हैं।

'अखिलेश यादव की मजबूरी'

बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान अखिलेश यादव को लेकर ये भी कहा कि वह थोड़ा बहुत जो भी करते हैं, वह मजबूरी में करते हैं। उन्होंने कहा, आप समझिए इस बात को। वह मजबूरी में करते हैं। मजबूरी उनसे ये करवा रही है. वह जो कर रहे हैं, मजबूरी में कर रहे हैं।

बृज भूषण ने इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट की घटना को भी गलत ठहराया। उन्होंने कहा, 'कथा कहने का अधिकार सभी को है। जो लोग शूद्र होने के आधार पर कथावाचक की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें वेदव्यास और विदुर की जीवनी पढ़नी चाहिए।'

यूपी की राजनीति में नई बहस

बृजभूषण शरण सिंह के इन बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई और ज्वलंत बहस छेड़ दी है। कैसरगंज लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह का अपना एक मजबूत जनाधार है, उनके इस बयान से हर कोई यह सवाल उठा रहा है कि क्या वह बीजेपी से दूरी बनाकर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हैं?

यह भी पढ़ें : UP News : आगरा एयरपोर्ट को धमकी भरा ई-मेल… जल्दी से जल्दी बिल्डिंग खाली कर दो, साइबर सेल कर रही जांच

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग