
फोटो सोर्स: संतकबीर नगर X, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ दुष्कर्म का आरोपी
संतकबीरनगर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अजगइबा घाट पर मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी 25 हजार का इनामी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की 8 वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाला अबरार अहमद टॉफी खिलाने की लालच देकर अपने घर बुलाता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। बीते 6 जून की देर शाम बालिका के घर वालों की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर मगहर चौकी ले गई। रात में अबरार चौकी से फरार हो गया था। 7 जून को बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। एसपी संदीप कुमार मीना ने चौकी पर तैनात दरोगा को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने अबरार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन एक बजे मुखबिर से सूचना के आधार पर कोतवाल पंकज कुमाार पांडेय, मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ललितकांत यादव और गोला बाजार चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने फोर्स के साथ गोरखपुर जिले की सीमा पर स्थित अजगइबा घाट के पास अबरार अहमद को घेर लिया।खुद को घिरा देखकर अबरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों की फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से अबरार घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा। उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने घायल दुष्कर्म के आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Published on:
22 Jun 2025 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
