4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा में मस्ती कर रहा जस्सा, नागौद पुलिस ने पकड़े गुर्गे, पिस्टल और कट्टा भी बरामद

कार्रवाई: जीप से पैकारी के लिए जा रही 10 पेटी शराब जब्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 2 Jun 2018, 11:49 AM IST

10 boxes liquor Seized in nagod police

10 boxes liquor Seized in nagod police

सतना। कुख्यात शराब एवं गांजा तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा इन दिनों पुलिस से बचकर गोवा में मौज कर रहा है। दूसरी ओर उसका पैकारी का कारोबारी भी दबे पांव जोरों पर है। एक खबर मिलने पर जब नागौद थाना पुलिस ने घेराबंदी की तो जस्सा के गुर्गे 10 पेटी शराब के साथ पकड़ लिए गए।

पुलिस ने उस जीप को जब्त किया है, जिससे शराब लेकर आरोपी जा रहे थे। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, कट्टा समेत जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी नागौद भूपेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अतरवेदिया से लगे नागौद से मैहर जाने वाले रास्ते में पुलिया के पास एक जीप एमपी 19 टी 3464 में कुछ लोग अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। खबर पाते ही टीआई ने एसडीओपी नागौद प्रभा किरण किरो को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वह मौके पर रवाना हुए। वहां घेराबंदी कर आरोपी त्रिवेणी जायसवाल, शैलू उर्फ संत कुमार चौरसिया, भैय्यन कुशवाहा के कब्जे से अवैध शराब 6 पेटी गोवा एवं 4 पेटी अवैध मदिरा प्लेन जब्त की गई। शराब की अनुमानित कीमत 39 हजार रुपए आंकी गई है।

हथियार के साथ तस्करी
आरोपी त्रिवेणी जायसवाल की तलाशी लेने पर एक पिस्टल एवं 8 जिंदा कारतूस इसके पास मिले हैं। उसके विरुद्ध मौके पर ही धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बीच मुखबिर की सूचना पर कामता प्रसाद जायसवाल निवासी अतरवेदिया को भी गिरफ्त में लेकर इसके कब्जे से कट्टा जब्त किया गया। कार्रवाई में एसडीओपी नागौद प्रभा किरण किरो के निर्देश पर थाना प्रभारी नागौद निरीक्षक भूपेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम, उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम, आरक्षक आकाश द्विवेदी, पुष्पेंद्र राजपूत, गेंदराव सलामे, निरंजन मेहरा का योगदान रहा।

जीप मालिक की तलाश
जिस जीप एमपी 19 टी 3464 को शराब परिवहन करते जब्त किया गया है वह पोड़ी के अटरा टोला निवासी पप्पू कोल के नाम पर परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड है। आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत शराब जब्त करने के साथ जीप भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जीप मालिक भी जस्सा का गुर्गा है। इसलिए तलाश की जा रही है।