
satna: 11 feet high statue of forest dweller Shriram will be installed on Siddha mountain
सतना। आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का वादा पूरा होने जा रहा है। श्रीराम प्रतिज्ञा स्थल में वनवासी प्रभु श्रीराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा लगभग तैयार हो चुकी है। इस प्रतिमा को ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के ललित कला विभाग के प्राध्यापकों और छात्रों की टीम ने मिल कर तैयार किया है। सांसद गणेश सिंह की पहल पर यह काम ग्रामोदय विवि को दिया गया है जिसमें नो-प्रॉफिट नो-लॉस पर यह प्रतिमा बनाई जा रही है। सिद्धा पहाड़ की चोटी पर स्थापित की जाने वाली यह प्रतिमा 5 किलोमीटर दूर से भी लोगों को नजर आएगी। प्रतिमा स्थापित होने के बाद सिद्धा पर्वत में दर्शनार्थियों की संख्या में काफी इजाफा होगा। यह स्थल राम वन गमन पथ में शामिल है।
प्रतिमा में दिखेगा श्रीराम का शौर्य, संकल्प और दृढ़ता
ललित कला विभाग के मुख्य कलाकार डॉ राकेश केवट ने बताया कि वनवासी राम की तपस्या, शौर्य, संकल्प, दृढ़ता की छवि को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिस आकार में यह प्रतिमा तैयार की गई है वह राम राज्य की संकल्पना को समाज में स्थापित करने का काम करेगी। इस प्रतिमा के श्रृंगार के पहलुओ पर उन्होंने बताया कि इसमें प्रभु के शारीरिक सौष्ठव के साथ देवत्वता को बोधित श्रृंगार से परिपूर्ण किया जाएगा।
फाइबर ग्लास की है प्रतिमा
प्रभु श्रीराम की यह प्रतिमा फाइबर ग्लास से निर्मित है। इसकी ऊंचाई 11 फीट लगभग है। इसका पैडेस्टल 6 फीट का है। जिस मटेरियल से यह प्रतिमा बनाई गई है वह सभी मौसम के अनुकूल है। इसका वजन 80 किलो के लगभग रखा गया है।ललित कला विभाग सिर्फ मटेरियल खर्च पर यह प्रतिमा बना रहा है, जिसकी लागत 6 लाख रुपये के लगभग है। बाजार से यही प्रतिमा बनाने पर इसकी लागत 15 लाख रुपये लगभग पड़ती।
15 लोगों की टीम ने तैयार की प्रतिमा
ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रसन्न पाठकर के नेतृत्व में 15 लोगों की टीम ने इसे तैयार किया है। इसके मुख्य कलाकार डॉ राकेश केवट है। टीम में डॉ जयशंकर मिश्र, डॉ अभय कुमार वर्मा, अनुज मिश्रा, पूनम प्रजापति, मदन कुमार, रोहित, राजा, जानकी, राममूरत, शिवफूल, सतीश, दीपेन्द्र, प्रवीण, तरुण मौर्या, अरुण कुमार और स्वाति झा शामिल हैं। स्केचिंग का काम अभिलाष ने किया है।
Published on:
06 Jun 2023 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
