
बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे खड़े थे बच्चे उसी पर आ गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत, 2 गंभीर झुलसे
सतना. मध्य प्रदेश के अदिकतर जिलों में इन दिनों तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा दर्दनाक हादसा सूबे के सतना जिले में सामने आया। यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो के झुलसने की खबर सामने आई है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं, हादसे का शिकार होकर जान गवाने वाले बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आलम ये है कि, इस समय बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
बारिश से बचने जिस पेड़ के नीचे खड़े थे, उसी पर आ गिरी आकाशीय बिजली
आपको बता दें कि, ये घटना जिले के पतौरा गांव के ककरहा टोला में घटी है। यहां ग्रामीण बच्चे गांव के एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान जोर से बादल गरजा और पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना में तीन मासूमों की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में राजकरण कुशवाहा, अंजना यादव और प्राची यादव शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल होने वालों में कल्पना कुशवाहा और एक अन्य शामिल हैं। सभी मृतक पतौरा गांव के ककरहा टोला निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो
Published on:
06 Aug 2022 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
