सतना। दैनिक जीवन में खान-पान रहन-सहन के साथ-साथ कुछ दस्तावेज जरूरी हो गए है। जिनकी जरूरत आपको हर पल पड़ती है वह है आधार कार्ड। हालांकि 70 फीसदी से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड बन चुके है। लेकिन समाज की 30 फीसदी आबादी अभी भी अछूती है। शुरुआती दौर में इसको बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इन दिनों आप घर बैठे भी आधार कार्ड की प्रक्रिया कर सकते है। यहां MP.PATRIKA.COM आपको ऐसे ही कुछ स्टेप बता रही है। जिसके माध्यम से आपको आसानी होगी।