
बिना पढ़ाई प्रमोट होने का ख्वाब देखने वाले 12 वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को CBSE ने दिया बड़ा झटका
सतना. कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिभावक अब अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकाल कर सरकारी विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं। इसका परिणाम यह है कि शहर के इकलौता सरकारी उत्कृष्ठ विद्यालय में कक्षा ९वीं में प्रवेश के लिए छात्र एवं अभिभावक जी जान लगा रहे हैं। हलांकि उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा ९वीं में प्रवेश पात्रता परीक्षा की मेरिट के आधार पर होता है। लेकिन एेसे छात्र जो मेरिट सूची से बहार है वह भी प्रवेश के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कोई प्रवेश के लिए सांसद विधायक का लेटर लेकर विद्यालय पहुंच रहा है तो कोई मंत्री मिनिस्टर की सिफारिस लगा रहा है। एेसे में स्कूल प्रबंधन भी पशोपेश है।
सभी सीट फूल 59 पर अटकी वेटिंग
उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्रमांक-१ के प्राचार्य ने बताया कक्षा ९वीं में कुल २४२ सीटे हैं। जो प्रात्रता परीक्षा की मेरिट के आधार पर पहले ही फुल हो चुकी है। कक्षा ९वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि १५ जुलाई है। लेकिन इससे पहले ही सभी सीटे भर चुकी है। सामान्य वर्ग की वेटिंग ५९, अन्य पिछड़ा वर्ग की ४६ तथा एससीएसटी की ३३ हैं। मेरिट वाले जो छात्र १५ जुलाई तक प्रवेश नहीं लेगे उनके स्थान पर वेटिंग वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
एक हजार छात्र कतार में
उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्र. 01 में में प्रवेश के लिए १२ छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। परीक्षा के आधार पर शासन से जो मेरिट सूची जारी हुई है। उसी के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस वर्ष ९वीं में प्रवेश के लिए मेटिस सूची ८७ अंक से शुरु हुई थी जो ६० अंक तक आते आते सभी सीटे फुल हो गई। उत्कष्ट विद्यालय में सीट सीमित होने के कारण एक हजार छात्र अभी भी कतार में हैं।
अभिभावकों ने उठाई सीट बढ़ाने की मांग
सामान्य वर्ग की मेरिट 60 अंक आकर रूक गई। 59 अंक पाने वाले छात्रो का नाम वेटिंग में डाल दिया गया है। इससे ५० से अधिक अंक पाने वाले छात्र भी प्रवेश के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों ने बीते वर्ष की तहर 100 सीट और बढ़ाने की मांग की है। जिससे सभी पात्र छात्रों को विद्यालय में प्रवेश मिल सके।
वर्गवार आरक्षित सीट
सामान्य- 127
एसटी-36
एससी- 43
ओबीसी- 33
दिव्यांग- 01
विशेष- 02
कुल सीट 242
अब तक भारी- 203
Published on:
08 Jul 2021 02:38 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
