2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा टला, बाइक के ऊपर पलट गई जीप

सार्थक अस्पताल के सामने हुई घटना, दहशत में आए वाहन सवार

less than 1 minute read
Google source verification
Big accident averted, jeep overturned on bike

Big accident averted, jeep overturned on bike

सतना. सिविल लाइन से सोहावल की ओर जाने वाले मार्ग में सार्थक अस्पताल के ठीक सामने बाइक के ऊपर जीप पलट गई। मंगलवार की रात हुए इस हादसेे मेें दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोट आई हैं। जब रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना देखी तो सन्न रह गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। इस घटना का सिर्फ एक ही कारण यहां की सड़क को माना जा रहा है।
जानकारी मिली है कि अस्पताल के सामने बनी सड़क खतरे से खाली नहीं है। हर दिन यहां से कई वाहन चालक जान बचाकर गुजरते हैं। सड़क एेसी है कि अगर वाहन की रफ्तार चालक केे नियंत्रण में नहीं रही तो बड़ा हादसा होने से नहीं रोका जा सकता। यहां धीमी रफ्तार में भी वाहन बहक जाते हैं। एेसा ही कुछ इस हादसे के वक्त हुआ। जीप और बाइक सवार दोनों अपनी रफ्तार में थे। जैसे ही जीप अनियंत्रित हुई तो बाइक सवार कूद गए और इनकी बाइक जीप के नीचे दब गई। घायलों के बारे में जिला अस्पताल और पुलिस से जानकारी ली गई तो दोनों जगह से उनके नाम पते नहीं मिल सके। पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत करने भी कोई नहीं आया।