30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News For Students: कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे छात्रों के लिए बड़े काम की खबर, दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ी

मिशन एडमिशन: अब पहले चरण के लिए 17 से 20 जून तक होगा वेरीफिकेशन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 15 Jun 2018, 9:11 AM IST

satna degree college

satna degree college

सतना. उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज सत्यापन की तिथियों में बढ़ोतरी कर दी है। विभाग ने शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के लिए रजिस्ट्रेशन और सत्यापन की नई समय सारणी जारी की है। इसमें स्नातक कक्षाओं के लिए आनलाइन पंजीयन 17 से 19 जून तक तथा दस्तावेज सत्यापन 17 से 20 जून तक होगा। स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 15 से 18 जून तक एवं वेरीफिकेशन 15 से 19 जून तक होगा। साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर की सीट आवंटन की तारीख में भी बदलाव करते हुए नई तारीख 23 एवं 22 जून तय की है।

स्नातक की फस्र्ट काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन- 17 जून से 19 जून तक
वेरीफिकेशन- 17 जून से 20 जून तक
मेरिट लिस्ट- 23 जून
फीस सब्मिट- 25 जून से 29 जून तक

सेकंड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन- 2 जुलाई से 4 जुलाई तक
वेरीफिकेशन- 2 जुलाई से 5 जुलाई तक
मेरिट लिस्ट- 9 जुलाई
फीस सब्मिट- 9 जुलाई से 12 जुलाई तक

थर्ड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन- 16 जुलाई से 21 जुलाई तक
वेरीफिकेशन- 16 जुलाई से 22 जुलाई तक
मेरिट लिस्ट- 25 जुलाई
फीस सब्मिट- 25 जुलाई से 30 जुलाई तक


स्नातकोत्तर की फस्र्ट काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन- 15 जून से 18 जून तक
वेरीफिकेशन- 15 जून से 19 तक
मेरिट लिस्ट- 22 जून
फीस सब्मिट- 22 जून से 26 जून तक

सेकंड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन- 29 जून से 1 जुलाई तक
वेरीफिकेशन- 29 जून से 2 जुलाई तक
मेरिट लिस्ट- 5 जुलाई
फीस सब्मिट- 5 जुलाई से 9 जुलाई तक

थर्ड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन- 11 जुलाई से 16 जुलाई तक
वेरीफिकेशन- 11 जुलाई से 17 जुलाई तक
मेरिट लिस्ट- 20 जुलाई
फीस सब्मिट- 20 जुलाई से 24 जुलाई तक

आज से शुरू होगा स्कूलों का नया सत्र
इधर, नया शिक्षण सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। जिला शिक्षा केंद्र ने इस बार पहली कक्षा में 40 से 50 हजार छात्रों के प्रवेश का लक्ष्य रखा है। स्कूल त्यागी छात्रों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। स्कूल खुलने के पहले दिन ही गांव से लेकर शहर की पाठशाला में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पहली बार स्कूल आने वाले छात्रों का तिलक रोली लगाकर स्वागत किया जाएगा। जिलेभर के अधिकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर टिप्स देंगे। जन शिक्षा केंद्रों पर अधिकारी पहुंचेंगे। वे पालक शिक्षक संघ के साथ बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार को लेकर चर्चा करेंगे। पहली से आठवीं तक के छात्रों को स्कूल खुलने के पहले दिन यूनिफार्म उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। वे पुराने या अपने हिसाब से कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचेंगे। किताबें भी स्कूलों तक नहीं पहुंच पाई हैं।