20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ‘नीला ड्रम कांड’, हंसिया से रेता 11 साल के मासूम का गला, शव देख टूट पड़ी मां

mp news: हंसिया से गला रेतकर हत्या की और शव को ड्रम में छिपा दिया और बाहर से ताला मारकर फरार हो गया।

3 min read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Apr 20, 2026

Blue Drum Case Innocent Child Body Stuffed in drum satna mp news

Innocent Child Body Stuffed in Blue drum in satna (Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में दशहत मचा दी। शहर के सिद्धार्थ नगर स्थित प्रिया नर्सरी के पास सोमवार दोपहर एक 11 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बंद कमरे के भीतर रखे नीले ड्रम से बच्चे का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्यारे ने हंसिया से गला रेतकर हत्या की और शव को ड्रम में छिपा दिया और बाहर से ताला मारकर फरार हो गया। हत्या का संदेह सब स्टैंड निवासी ड्राईक्लीनर्स दुकानदार पर है।

जानकारी के अनुसार सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी आशा रजक पिछले लगभग एक वर्ष से सिद्धार्थ नगर में किराए के कमरे में रह रही है। उसका पति नासिक में रहता था जिसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है, जिसके चलते वह घरों में काम कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। शनिवार सुबह आशा काम पर गई थी, जबकि बड़ा बेटा शिवाकांत अपने काम पर चला गया। घर में बेटी सेजल और 11 वर्षीय बेटा शिवराज उर्फ बादल मौजूद थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब आशा लौटी तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला और दोनों बच्चे गायब थे।

दरवाजे पर मिले जूते, बढ़ा संदेह

आशा ने बेटी से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे काम की तलाश में बाहर गई थी और बादल घर पर ही था। दरवाजे के पास बच्चे के जूते रखे मिलने से संदेह और गहरा गया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुमशुदगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था, दीवारों पर खून के निशान, खून सनी तकिया और पास में पड़ी हंसिया मिली। कमरे में रखे नीले ड्रम के बाहरी हिस्से पर भी खून के धब्बे दिखाई दिए।

जब पुलिस ने ड्रम खोला तो उसके भीतर कपड़ों के नीचे शिवराज उर्फ बादल का शव मिला। बच्चे की गर्दन पर गले रेतने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के डॉ. महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर हंसिया, खून सनी सामग्री और ड्रम सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। बताया गया कि वारदात के दो दिन पहले मृतक के पिता और संदेही मथुरा के बीच विवाद हुआ था तब मथुरा धमकी देकर चला गया था।

शादी से इंकार पर हत्या का आरोप

मृतक की मां आशा रजक और बहन सेजल ने बैंक कॉलोनी में कपड़े प्रेस करने वाले परिचित मथुरा रजक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके अनुसार मथुरा लंबे समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर गाली-गलौज व धमकी देता था। आशा का आरोप है कि शादी से इंकार करने की वजह से आरोपी ने उसके बेटे की हत्या की।

घटना के बाद से संदिग्ध मथुरा रजक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है। मथुरा के घर और दुकान में ताला लटका मिला। एक टीम उसके पैतृक गांव भी रवाना की गई है।मृतक शिवराज उर्फ बादल स्थानीय जीनियस हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र था। (mp news)