5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ का जेल प्रहरी मैहर में बेच रहा था गांजा

पौने 2 किलो गांजा के साथ पकड़ाया जेल प्रहरी, मैहर की देवीजी चौकी पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 5 Jan 2020, 9:50 PM IST

Digga Biswas from police, questions raised on credit

Digga Biswas from police, questions raised on credit

सतना. छत्तीसगढ़ की जेल में पदस्थ एक प्रहरी मैहर में गांजा बेचते पकड़ा गया है। रविवार को कोतवाली मैहर की देवीजी चौकी पुलिस ने कार्रवाही करते हुए जेल प्रहरी के एक साथी को भी गांजा की खेप के साथ गिरफ्त में लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किए जाएंगे।
जानकारी मिली है कि चौकी प्रभारी एचएल मिश्रा ने मुखबिबर की सूचना पर दबिश देते हुए आरोपी संतोष सिंह पुत्र महाबली सिंह (50) निवासी सक्सेना कॉलोनी मैहर को गिरफ्त में लेकर इसके कब्जे से एक किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ की गई तो आरोपी संतोष ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के अमरवाड़ा स्थित जेल में प्रहरी है। वह मैहर में भी पदस्थ रह चुका है। इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आया था। दूसरी कार्रवाही एसआइ आरएन मिश्रा ने सहयोगी बल की मदद से की है। उन्होंने आरोपी कुंवर बहादुर सिंह पुत्र महावीर सिंह (58) निवासी सरला नगर गेट क्रमांक 2 मैहर के कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया है। यह आरोपी पूर्व में भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। यह बात सामने आई है कि गांजा का कारोबार करने वाले यह दोनों आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं।