18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

chitrakoot: चित्रकूट में रामनवमीं पर जलेंगे 11 लाख दीपक

इस बार होगा आतिशबाजी का आकर्षक शो सात दिवसीय रामलीला का भी होगा आयोजन

2 min read
Google source verification
chitrakoot: चित्रकूट में रामनवमीं पर जलेंगे 11 लाख दीपक

chitrakoot: 11 lakh lamps will be lit on Ram Navami in Chitrakoot

सतना। रामनवमी को मनाए जाने वाले चित्रकूट नगर गौरव दिवस पर इस बार 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। 30 मार्च को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में चित्रकूट के तीन स्थानों पर आतिशबाजी भी की जाएगी। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर गौरव दिवस के पहले सात दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

गत वर्ष की रामनवमीं से शुरू किये गये चित्रकूट नगर गौरव दिवस का इस वर्ष दूसरी बार आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार 5 लाख दीपक जलाने का लक्क्ष्य रखा गया था जिसके विरुद्ध साढ़े 7 लाख दीपक जलाए गए थे। इस कार्यक्रम में चित्रकूट नगर वासियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। लिहाजा इस बार आम नागरिकों और लक्क्ष्य ग्रुपों से चर्चा के बाद 11 लाख दीपक जलाने का निर्णय लिया गया है। पिछली बार दीपक जलाने में जिन्होंने सहभागिता की थी उन्होंने इस बार डेढ़ गुना दीपक जलाने पर सहमत हो गए हैं।

चित्रकूट का हिस्सा भी होगा रोशन

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने इस बार के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के कर्वी डीएम अभिषेक आनंद से भी चर्चा की है। प्रथम दौर की इस चर्चा में यूपी के हिस्से के चित्रकूट को भी दीपकों से रोशन करने पर सहमति बन गई है। कर्वी डीएम ने भी अपने हिस्से में चित्रकूट नगर गौरव दिवस पर दीपक जलवाने में सहयोग की बात कही है।

अभी यह स्थिति बनी है

प्रथम दौर की चर्चा में दीपकों के सहयोग की जो बात हुई है उसके अनुसार सद्गुरु ने डेढ़ लाख दीपक, डीआरआई 1 लाख, ग्रामोदय 1 लाख, तुलसी पीठ ने 50 हजार दीपकों की सहमति दी है। इसके अलावा 25 हजार दीपकों के लिए सहमति देने वालों में कामदगिरि प्रमुख द्वार, गायत्री शक्तिपीठ, आचार्य मंदिर, रामायणी कुटी सहित अन्य है। काफी संख्या में लोगों ने 11-11 हजार दीपकों का सहयोग करने की सहमति दे दी है।

सायरन बजते ही एक साथ रोशन होंगे दीपक

बताया गया है कि इस कार्य के लिये 15 हजार वालेन्टियर लगेंगे। सभी वालेन्टियर अपने नियत स्थानों पर 4 बजे इक्कठे हो जाएंगे। इसके बाद साढ़े 6 बजे तक दीपक जलाने की तैयारी पूरी कर लेंगे। 7 बजे सायरन बजने पर दीपक प्रज्जवलन का कार्य प्रारंभ होगा। 10 मिनट में सभी दीपक जल जाएंगे। ये सभी दीपक 7.40 तक जलते रहेंगे।

20 मिनट की आतिशबाजी

इस बार आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। 7.40 से 8 बजे तक 20 मिनट के लिए आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी का कार्यक्रम में भरत घाट, सरयू धारा और गुप्त गोदावरी में होगा।

इस बार 30 मार्च को होगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।