16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी सरकार का बड़ा प्लान, अयोध्या की तरह चित्रकूट और मैहर का होगा विकास

Ayodhya Ram Temple: नए साल से पहले प्रदेश उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने महाकुंभ, चित्रकूट, मैहर, आदि के बारे में बात की।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Dec 31, 2024

Deputy CM who came to visits Ayodhya Ram Temple on new year 2025 eve

Ayodhya Ram Temple:मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल के आने से पहले पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर अपने बड़े प्लान का खुलासा कर दिया है। इस बड़े प्लॉन को राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मंगलवार को नए साल के पहले अयोध्या राम मंदिर पहुंचे थे।

वह अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत की और बहुत से अहम मुद्दों पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने सतना के चित्रकूट और मैहर के मां शारदा मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या की तरह ही मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों का विकास करेंगे।

अयोध्या पर्यटन क्रांति का मॉडल

मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि 'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2024 की सबसे उपलब्धि है।' उन्होंने कहा कि 'अयोध्या में पर्यटन क्रांति हो रही है। यहां बने एयरपोर्ट में रोजाना 14 विमान लैंड करते है जो एक प्रमाण है कि अयोध्या में पर्यटन का विकास हुआ है।' डिप्टी सीएम ने कहा कि 'अयोध्या का विकास एक मॉडल के रूप में है जो पूरे देश के लिए उदाहरण है।'

यह भी पढ़े- Happy New Year 2025 Wishes: इन मैसेजों से करें नए साल 2025 की शुरुआत

अयोध्या की तरह विकसित होंगे ये धार्मिक स्थल

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या के जैसे ही सतना स्थित चित्रकूट धाम, मैहर स्थित मां शारदा धाम, शारदा लोक और चित्रकूट लोक का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा और भी धार्मिक स्थल जैसे कृष्ण पांखें यानी जिन-जिन जगहों पर श्रीकृष्ण ने अपने चरणों को रखा था, उन जगहों का विकास किया जाएगा। यही नहीं श्रीकृष्ण ने जिस महर्षि सांदीपनि आश्रम को भी विक्सित किया जा रहा है।