
Diwali Laxmi Puja 2018: Diwali par kaise kare mahalakshmi ko prasanna
सतना। हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। फिर चाहे अमीर हो या गरीब सबके मन में मां लक्ष्मी के आने का इंतजार रहता है। भक्त अपनी भावना और समर्थ के अनुसार महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते है। इस वर्ष ७ नवंबर बुधवार के दिन दिवाली पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर की गई पूजा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों का खजाना भर देती है। मां की कृपा के कारण श्रद्धालुओं को धन संबंधी परेशानियां कभी नहीं आती है।
मैहर के ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी ने बताया कि दिवाली पर लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ पुरानी परंपराए है। जिनके माध्यम से मां भगवती को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले घर को साफ और स्वच्छ रखें। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। मां के आने का इंतजार करें। मां खुद चलकर पृथ्वी लोक से धरती लोक पर आ जाती है।
ये है पांच विधियां
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सूर्यास्त के बाद यानी की शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय आपका ध्यान मां की चरढ़ों पर हो। क्योंकि ये दीपक महालक्ष्मी के स्वागत के लिए है। कहा जाता है कि शाम होते ही मां भगवती पृथ्वी के भ्रमण पर आती हैं। फिर जिन घरों के द्वार पर देवी के स्वागत के लिए दीपक जलते है। वहां मां लक्ष्मी निवास करने लगती है।
- दीपावली आने से पहले रोजाना सुबह भक्तों को अपने-अपने घरों में गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। कहते है कि गौमूत्र की गंध से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। फिर इसके बाद घर का वातावरण पवित्र हो जाता है। इस तरह करने से घर के वास्तु दोष भी अपने आप दूर हो जाते है।
- रोजाना घर के मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली या चौक पूरना चाहिए। चौक का गांवों में ज्यादा प्रचलन है वहीं शहर में रंगोली ज्यादा बनाई जाती है। रंगोली से घर का वातावरण शुद्ध रहता है सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ये रंगोली देवी-देवताओं के सम्मान और स्वागत के लिए बनाई जाती है। इस तरह करने से सभी घरों में देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है।
- दिवाली से पहले घर का वातावरण सुगंधित रखना चाहिए। इसके लिए हवन, धूप, अगरबत्ती का सुबह-शाम उपयोग करें। हो सकता है तो महक वाली अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाएं। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर बदबू आती रहती है वहां नकारात्मक ऊर्जा होती है। वास्तु दोष भी घर पर मौजूद रहते है।
- दिवाली आगमन से पहले घर को अच्छे से साफ-स्वच्छ कर लें। घर के गंदे कपड़ों को धुल डाले। हो सके तो हमेशा कपड़ों को साफ व स्वच्छ रखें। घर के अंदर कचरा और मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। कहते है जहां गंदगी रहती है, वहां देवी मां लक्ष्मी निवास नहीं करती है। हालांकि दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे त्योहार है इसलिए गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई होती है।
Published on:
04 Nov 2018 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
