2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के सिंगरौली में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप

Breaking: भारत में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप, दहला सिंगरौली
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 11 Apr 2018, 2:39 PM IST

earthquake in singrauli madhya pradesh

earthquake in singrauli madhya pradesh

सिंगरौली। ऊर्जाधानी मंगलवार को भूकम्प के तेज झटके से कांप उठी। रात करीब 7.44 बजे आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सिंगरौली से 14 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में रहा। भूकंप की गहराई करीब 10 किमी आंकी गई है। भूकंप चार सेकंड 7.44.15 से 7.44.19 तक रहा। इससे पहले करीब 7.15 बजे दो हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब लोग समझ नहीं पाए।

रात 7.44 बजे तेज झटका लगा तो लोग घरों से बाहर आ गए। बनौली स्थित 132 केवीए की लाइन ट्रिप कर गई। हालांकि 15 मिनट बाद बिजली बहाल कर दी गई। एनटीपीसी से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके से यूनिट नंबर 4 और 13 ट्रिप हो गई, जो देररात रिवाइव हो पाई।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

टीवी देखते हो गई बेहोश
भूकम्प के झटके से सलमा खातून पिता मुस्तकीम उम्र 17 निवासी गनियारी बलियारी बेहोश हो गई। वह घर मे टीवी देख रही थी, तभी अचानक बिल्डिंग के कंपन से बेहोश हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां कोई डॉक्टर न मिलने कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ऊर्जाधानी में निपटने के इंतजाम नहीं
देश की ऊर्जाधानी के नाम से मशहूर सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र में प्राकृति आपदाओं से निपटने के इंतजाम नहीं हैं। मंगलवार रात आए भूपंक के झटकों के बाद जिला प्रशासन सतर्कता की बात कह रहा है। कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बताया कि भूकंप से निपटने के लिए कुछ दिन पहले डिजास्टर मैनेजमेंट की मीटिंग की गई थी। बचाव के तौर पर नगर निगम को जर्जर मकानों को चिह्नित के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। जिला अपदा प्रबंधन की टीम को भूकंप आने पर आग न फैलने पाए इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

15 मिनट गुल रही बत्ती
भूकम्प के झटके महसूस होते ही बनौली स्थित विद्युत केंद्र की 132 केवीए की लाइन ट्रिप कर गई। करीब 15 मिनट तक शहर अंधेरे के आगोश में रहा। उधर एनटीपीसी की यूनिट नंबर 4 और 13 भी ट्रिप हो गई।

सोनभद्र में भी हुआ महसूस
जोरदार ब्लास्टिंग के साथ आए भूकंप से लोग सहम गए। जो जिस हाल में था, घरों से बाहर निकल सड़क पर आ गया। सिंगरौली जिला सहित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकम्प से तीन मंजिला मकान तक हिलने लगा और घरों का सामान इधर-उधर गिरने लगा। लोग किसी तरह से अपने आप को संभाल घरों से बाहर निकल सड़क पर पहुंचे।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

संवेदनशील जोन 3 में आती है सोन-नर्मदा वैली
सिंगरौली मे रेक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता के झटकों ने एक बार फिर भूकंप संवेदी सोन-नर्मदा वैली की याद दिला दी है। भूगर्भ शास्त्री डॉ संदीप शुक्ला ने बताया कि सोन-नर्मदा वैली जिसमें सिंगरौली भी आता है भूकंप संवेदनशील जोन - 3 में आती है। बताया कि नर्मदा घाटी में धरती की सतह के नीचे स्थित दो टेक्टॉनिट प्लेट हैं जो गाहे बगाहे एडजस्ट होती है।

चौंकाने वाला खुलासा

ऐसे में यहां हमेशा भूकंप की संभावना बनी रहती है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इस जोन में ज्यादातर भूकंप की संभावना गरमी के मौसम में ही होती है। उन्होंने कहा कि इस जोन में आने वाले पुराने जितने भी भूकंपों का इतिहास देखेंगे सभी गर्मी के मौसम में ही आए हैं।

भू-गर्भ शास्त्री अभी शोध भी कर रहे हैं

बताया कि भू-गर्भ शास्त्री इस विषय में अभी शोध भी कर रहे हैं। जोन-3 में मध्यम श्रेणी के भूकंप आते हैं जिसकी अधिकतम तीव्रता 5 तक होती है। लेकिन टेक्टानिक प्लेटों पर अगर दबाव ज्यादा पड़ता है तो इसकी तीव्रता बढ़ सकती है। भूकंप की एक वजह उन्होंने बड़े बांधों को भी बताया।

बड़े बांध जिम्मेदार
डॉ.संदीप शुक्ला के अनुसार सोन-नर्मदा वैली जोन -3 में होने से पहले से ही संवेदनशील है साथ ही यहां बने बड़े बांध भी भूकंप की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। सिंगरौली के संबंध में कहा कि यहां लगातार हो रही बड़े विस्फोट और बाणसागर जैसे बांध के कारण भूकंप संवेदनशीलता लगातार बढ़ रही है।

जोन-4 की स्थिति बन रही

डॉ.संदीप शुक्ला ने बताया कि भूकंप संवेदशील सोन-नर्मदा वैली के अपने शोध पर उन्होंने बताया कि यह जोन अब संवेदनशीलता के मामले में जोन-4 की स्थिति में पहुंच चुका है। इसकी वजह है सोन नर्मदा लीनियामेंट का होना। यहां की भौगोलिक संरचना के कारण लीनियामेंट जोन बनता है जो फाल्ट जोन बनाता है। जिससे यहां एनर्जी काफी रिलीज होती है। जिस वजह से भी भूकंप आते हैं। इस वजह से नर्मदा सोन फाल्ट में भूकंप संवेदनशीलता और अधिक हो चुकी है और सिंगरौली इसी क्षेत्र में आता है।

भूकंप के नुकसान की सूचना नहीं है। शहर की 15 मिनट के लिए बिजली गई थी। अभी सब कुछ सामान्य है।
अनुराग चौधरी, कलेक्टर

भूकम्प के झटके महसूस किए गए है। अचानक कंपन ने एनटीपीसी की यूनिट 4 और 13 ट्रिप कर गई थी। जिसे रिवाइव कर लिया गया।
श्रद्धा गोस्वामी, एजीएम, पीआर, एनटीपीसी