3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के सोनभद्र आौर एमपी के सिंगरौली में भूकम्प के झटके, लोग घरों से निकले

यूपी और मध्य प्रदेश के दो जिलों में भूकम्प के झटके, लोग घरों से निकले।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 10 Apr 2018, 11:10 PM IST

Earthquake in UP Sonbhadra

यूपी के सोनभद्र में भूकम्प

सोनभद्र. यूपी सोनभद्र व मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मंगवार की रात भूकम्प के झटके महसूस किये गए। करीब पांच सेकेंड के झटकों से लोगों में दहशत फैल गयी। भूकम्प की तीव्रता 4.6 महसूस की गयी। इसका केन्द्र भूकम्प का केन्द्र मध्य प्रदेश के सिंगरौली से करीब 10 किलोमीटर पश्चिम में बताया गया है। किसी तरह की जान-माल कि किसी नुकसान की अभी तक खबर नहीं है। अनपरा, रेणुकूट, बीजापुर, शक्तिनगर व म्योरपुर आदि जगहों पर झटके महसूस किये गए। इसका ज्यादा असर मध्य प्रदेश में रहा, जहां भूकम्प का असर 30 किलोमीटर एरिया तक बताया गया।


भूकम्प का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहा। सोनभद्र के इलाकों के अलावा एमपी के सिंगरौली, बैढन के साथ ही मोरवा, गनियारी, मोरवा, जयन्त बरगवां, विन्ध्यनगर के साथ ही कई दूसरी जगहों पर भी रात 7.44 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। जगहों पर तीव्र गति से भूकम्प के झटके महसूस किए गए।


भूकम्प के झटके से सोनभद्र के पड़ोसी एमपी के जिले सिंगरौली स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के छत में दरार हो गयी। सोनभद्र समेत प्रभावित क्षेत्रों में भूकम्प के महसूस किये जाने के बाद हड़कम्प मच गया। दहशत के मारे लोग घरों से निकल आए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकम्प से पूरे उर्जांचल में हड़कम्प मच गया और लोग घरों से बाहर निकलने लगे।
by Jitendra Gupta

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश