
रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट - घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल
सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले मैहर रेलवे स्टेशन के बाहर बीती रात किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि, किन्नरों ने मैहर स्टेशन के बाहर स्थित बाजार में एक युवक की जमकर पिटाई भी कर डाली। किन्नरों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि, किनन्रों ने जिस शख्स के साथ मारपीट की है, वो मैहर शारदा माई के दर्शन करने आया था। वहीं, दूसरी तरफ मारपीट करने वाले किन्नरों ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। किन्नरों का कहना है कि, युवक को सबक इसलिए सिखाया क्योंकि, वो उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अपशब्द बोल रहा था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक और किन्नरों के बीच पहले किसी बात पर कहा सुनी हुई थी, जिसने विवाद का रूप धारण कर लिया। फिर देखते ही दखते किन्नरों ने युवक को सड़क पर घसीट घसीट कर पीटना शुरु कर दिया।
पुलिस में नहीं की किसी भी पक्ष ने शिकायत
बताया ये भी जा रहा है कि, वीडियो में पिटते दिखाई देने वाले युवक के साथ अन्य युवक भी मौजूद थे। किनन्रों का कहना है कि, उन्होंने पहले किसी एक किन्नर पर कमेंट कर दिया था, जिसका विरोध करने पर युवकों ने उससे बहस शुरु कर दी। इसके बाद सभी किन्नरों ने मिलकर युवक को सबक सिखाते हुए उसके साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान करीब एक घंटे तक किनन्रों ने स्टेशन परिसर के आसपास हंगामा भी किया। बाद में युवक को छोड़ दिया। वहीं, मामले को लेकर मैहर थाना पुलिस का कहना है कि, अबतक किसी भी पक्ष से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हो रहा है।
Published on:
29 Oct 2022 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
