26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना में भीषण आग, 40 दमकलों के बाद भी निकल रही भयंकर लपटें

Fire in Satna सतना में भीषण आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

deepak deewan

Jul 01, 2024

Fire in the electronic warehouse of Bharhut Nagar Bank Colony of Satna

Fire in the electronic warehouse of Bharhut Nagar Bank Colony of Satna

Fire in Satna - एमपी के सतना में भीषण आग लग गई। शहर के भरहुत नगर स्थित घनी आबादी के बीच एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में यह भीषण आग लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने की कोशिश चल रही है। 40 दमकलों के बाद भी बिल्डिंग से आग की भयंकर लपटें निकल रहीं हैं।

भरहुत नगर बैंक कालोनी में बनाए गए गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। यहां एक मकान में बनाए गए इलेक्ट्रानिक गोदाम में आग लगी जोकि देखते ही देखते विकराल हो गई।

यह भी पढ़ें : एमपी में हादसा, भरभराकर गिर गई तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे लोग, मचा कोहराम

घनी आबादी के बीच बने गोदाम में आग लगने से लोग घबरा उठे। मौके पर कई दमकलेें आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक करीब 40 दमकलों का पानी लग चुका है लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सकता है। दमकल विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि 90 % आग बुझाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : एमपी में लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3 हजार रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट

यह इलेक्ट्रानिक गोदाम सचदेव सेल्स कॉर्पोरेशन का बताया जा रहा है। शहर में व्यापारियों द्वारा मकान में गोदाम संचालित किए जा रहे हैं जिससे हादसे हो रहे हैं। इलेक्ट्रानिक गोदाम में आग लगने की हाल में शहर में यह दूसरी घटना घटी है।

यह भी पढ़ें : घोटाले में घिरे एमपी के पॉवरफुल मंत्री और पूर्व मंत्री, बीजेपी ने पल्ला झाड़ा