आपको बता दें कि संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। ज्ञानपीठ चयन समिति ने बीती 17 फरवरी को इस पुरुस्कार की घोषणा की थी। 22 भाषाओं में पारंगत रामभद्राचार्य एक बहुमुखी कवि और लेखक हैं जो संस्कृत, हिंदी, अवधी और मैथिली समेत कई भारतीय भाषाओं में पारंगत हैं।