28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल जमा करने के विवाद में पुलिसकर्मी ने की कैशियर व मीटर रीडर से मारपीट, फिर जानिए क्या हुआ

जैतवारा विद्युत केंद्र का मामला: दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:49 AM IST

jaitwara vidyut vitran khand me marpit

jaitwara vidyut vitran khand me marpit

सतना। बिजली का बिल जमा करने को लेकर पुलिसकर्मी ने विद्युतकर्मियों की धुनाई कर दी। मारपीट की यह घटना बुधवार को जैतवारा विद्युत वितरण केंद्र पर हुई। विद्युतकर्मियों ने पहले मौके से ही घटना की जानकारी थाने में दी फिर लिखित शिकायती आवेदन देकर मारपीट करने वाले शख्स के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।

पुलिस को सौंपे आवेदन में कैशियर दिवाकर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि बिल जमा करने आया शंकरदीन कुशवाहा पिता लल्ला कुशवाहा निवासी बांधी शासकीय कार्य में बाधा डाल रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मीटर रीडर राघव दास को भी पीटा

बीच-बचाव करने आए मीटर रीडर राघव दास को भी पीटा। युवक बिना लाइन में लगे बिल जमा करने का दबाव बना रहा था। कैशियर ने मारपीट का आरोप जिस युवक पर लगाया है वह पुलिसकर्मी है, जो वर्तमान में सिंगरौली जिले में पदस्थ है।

लाइनमैन व अन्य लोगों के बयान लिए

बताया गया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत होने पर जैतवारा पुलिस पहले मामले की जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी हरीश दुबे घटना की सूचना पर वितरण केंद्र कार्यालय पहुंचे और मौके पर मौजूद रहे बाबू, लाइनमैन व अन्य लोगों के बयान लिए।

काम बंद कर पहुंचे थाने
जैतवारा केंद्र के विद्युतकर्मियों में दहशत का माहौल है। सभी विद्युतकर्मी काम बंदकर शिकायत करने थाने पहुंचे थे। सभी तुरंत एफआइआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है, दो माह पहले जैतवारा सब स्टेशन में सरहंगों ने घुसकर एक आपरेटर को बेदम पीटा था।

दोनों पक्ष से शिकायत
पुलिस का कहना है कि जैतवारा वितरण केंद्र में मारपीट की घटना की दो शिकायतें मिली हैं। थाना प्रभारी हरीश दुबे ने बताया कि कैशियर व पुलिसकर्मी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कर रही है और जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग