1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद कमलनाथ ने सबसे ऊंचा दाम देकर खरीदा: प्रभात झा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने लगाए आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:57 PM IST

Kamal Nath gets Congress contract in Madhya Pradesh

Kamal Nath gets Congress contract in Madhya Pradesh

सतना। अल्प प्रवास पर सतना आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मोदी शासन के चार साल की उपलब्धियां गिनाई। प्रभात झा ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां एक-एक कर गिनाई तो वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। प्रभात झा ने कहा, कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पद का टेंडर किया था। जिसे कमलनाथ ने सबसे ऊंचा दाम देकर खरीदा है।

ये बात हमे कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताई थी। कहा, मप्र में पहली बार रहस्योद्घाटन कर रहा हूं। कांग्रेस हाई कमान ने मप्र को ठेके पर दे दिया है, टेंडर था कौन लेगा पीसीसी चेयरमैन का पद। कमलनाथ ने टेंडर भरा और ले आए पीसीसी अध्यक्ष पद, 72 क्या 82 साल के होते कमलनाथ उनके पास पैसा था, कांग्रेस में अब वो रहेगा जो पैसा वाला है, गरीब भाजपा में रहेगा।

दिग्गी के फर्जीवाडे की खुली पोल
दिग्गी के सुभाष ब्रिज की तस्वीर मामले में कहा कि पोल मीडिया ने ही खोल दी है। यहां कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि जमीन पर जाइए हवाई फायर से मौत इसके लिए जमीन में फायर करना पड़ता है ।

जनता ने कांग्रेस को मारा तमाचा
चुनाव आयोग से फर्जी मतदाता की शिकायत पर जनता ने कांग्रेस के कमलनाथ सिंधिया और दिग्विजय के मुंह पर तमाचा मारा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सही माना है, अब कांग्रेस जाए जनता से माफी मांगे, कमलनाथ की चुनाव लडऩे की चुनौती पर कहा कि वो बिना चुनाव लड़े दस सालों से देश और प्रदेश की आवाज सांसद में उठा रहे। यदि पार्टी चाहेगी तो चुनाव लड़ेंगे और कमलनाथ से भी मदद ले लेंगे।

चीन से आगे होगा भारत
प्रभात झा ने कहा, केन्द्र सरकार रक्षा क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में जल्द ही भारत विश्व के अव्वल श्रेणी वाले देशों में शामिल होगा। जिस तरीके से रक्षा और प्रतिरक्षा के मामले में मोदी सरकार काम कर रही है। भारत जल्द ही इस मामले में चीन से आगे होगा।