29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP सरकार का बड़ा फैसला: ई-अटेंडेंस लगाएंगे शिक्षक, अटेंडेंस नहीं तो वेतन नहीं

आज इ-अटेंडेंस लगाएंगे शिक्षक, बाबुओं के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 11 Jun 2018, 11:04 AM IST

m shiksha mitra app download mp news in hindi

m shiksha mitra app download mp news in hindi

सतना। शिक्षक, अध्यापकों के भारी विरोध के बावजूद सोमवार से एक बार फिर ई-अटेंडेंस (मोबाइल से हाजिरी) अनिवार्य की जा रही है। 11 जून से खुल रहे सरकारी स्कूलों में बच्चे तो नहीं आएंगे, लेकिन शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एम शिक्षा मित्र के नए वर्जन में शिक्षकों को कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

शिक्षक, अध्यापक मोबाइल की स्क्रीन पर सिर्फ टच कर समस्याओं को दूर कर सकेंगे। साथ ही एम शिक्षा मित्र के नए वर्जन से शिक्षकों की अटेंडेंस को वेतन से भी जोड़ दिया गया है। कहा जा रहा है कि यदि एप से अटेंडेंस नहीं लगाई तो वेतन भी जनरेट नहीं होगा। लिहाजा शिक्षकों को हर हाल में ई-अटेंडेंस लगानी ही होगी।

ये सुविधाएं भी मिलेंगी
2007 से शुरू एजुकेशन पोर्टल में शिक्षकों का पूरा डाटा ऑनलाइन कर एप से कनेक्ट कर दिया गया है। शिक्षक, अध्यापक, कर्मचारियों को एजुकेशन पोर्टल से अपनी व शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी लेने के लिए जहां पासवर्ड दे दिए हैं। वहीं एम शिक्षा मित्र एप को भी इससे कनेक्ट कर दिया गया है। एम शिक्षा मित्र एप से शिक्षक अपनी वेतन पर्ची (पे स्लिप), ई-सर्विस बुक देख सकेंगे।

अन्य जानकारी एक टच पर

शिक्षा विभाग के आदेश-निर्देश, जन्मदिन, बच्चों की छात्रवृत्ति का ब्यौरा देख सकेंगे। अवकाश का आवेदन ऑनलाइन दे सकेंगे। शिकायत ऑनलाइन एप के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। शिक्षक, कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन, वेतन स्लिप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकेंगे। सर्विस बुक सहित अन्य जानकारी एक टच कर देख सकेंगे।

विरोध-प्रदर्शन कर राज्य अध्यापक संघ ने सौंपा ज्ञापन
राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को सिविल लाइन स्थित चौपाटी में जिले भर के अध्यापकों ने एम शिक्षा मित्र के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

शासन ने यह तुगलकी फरमान जारी किया है

प्रदर्शन के दौरान अध्यापकों ने कहा कि वह एम शिक्षा मित्र में ई-अटेंडेंस नहीं लगाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन ने यह तुगलकी फरमान जारी किया है। इस मौके पर रामभाइया त्रिपाठी, ओंकार नाथ तिवारी, चन्द्रकान्त द्विवेदी, संजय सिंह, संतोष शुक्ला सहित जिलेभर से सैकड़ों अध्यापक मौजूद रहे।