6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : मैहर सीट पर 76.52% वोटिंग, 3 दिसंबर को पता चलेगा ‘नारायण’ की बगावत का असर

MP Election 2023 : वर्तमान विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई अलग विंध्य जनता पार्टी, मैहर से खुद लड़ रहे चुनाव।

2 min read
Google source verification
maihar.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 65 मैहर सीट पर इस बार 76.52 फीसदी मतदान हुआ है। इस बार मैहर का चुनाव बेहद ही दिलचस्प रहा है और इसकी वजह है भाजपा-कांग्रेस के साथ यहां पर मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी की नई पार्टी विंध्य जनता पार्टी के चुनावी मैदान में उतरना। मतदाताओं ने 17 नवंबर को वोटिंग कर अपने मन की बात और मैहर के नए विधायक का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि मैहर के त्रिकोणीय मुकाबला में जनता ने किसे जीत का आशीर्वाद दिया है।

मैहर में त्रिकोणीय मुकाबला, किसे मिलेगा मां शारदा का आशीर्वाद ?
मैहर विधानसभा सीट पर भाजपा ने श्रीकांत चतुर्वेदी तो कांग्रेस ने धर्मेश घई को चुनावी मैदान में उतारा है। चुनाव में तीसरा बड़ा चेहरा नारायण त्रिपाठी हैं। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा से विधायक रहने वाले नारायण त्रिपाठी इस बार अपनी ही पार्टी विंध्य जनता पार्टी से मैहर से चुनाव लड़े हैं। त्रिपाठी लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठाते हुए बगावती तेवर अपनाए हुए थे और चुनाव से ठीक पहले टिकट वितरण के बीच उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : 20 साल से इस सीट पर खिल रहा 'कमल', क्या कांग्रेस इस बार खत्म कर पाएगी हार का सूखा ?

मैहर विधानसभा सीट
कुल मतदाता - 2 लाख 56 हजार 681
पुरुष मतदाता - 1 लाख 34 हजार 148
महिला मतदाता - 1 लाख 22 हजार 531

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत

साल 2018- 77.70%
साल 2013- 73.12%

मैहर विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018 - भाजपा के नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस के श्रीकांत चतुर्वेदी को 2984 वोटों से हराया था।
साल 2013- कांग्रेस प्रत्याशी नारायण प्रसाद ने भाजपा के रमेश प्रसाद को 6975 वोटों से चुनाव हराया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : एक बार फिर चुनावी मैदान में 10 साल पुराने विरोधी, कौन पड़ेगा किस पर भारी ?