15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलाने पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस तो बुजुर्ग को कंधे पर लेकर गए अस्पताल, देखिए मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर

तराई क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत बयां करती तस्वीर

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 14, 2018

manavta ko sharmsar karne wali tasveer

manavta ko sharmsar karne wali tasveer

सतना/चित्रकूट। स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती यह तस्वीर एमपी-यूपी के सीमाई क्षेत्र की है। चारपाई पर बीमार बुजुर्ग है, जिसे लेकर उसके बच्चे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं। दरअसल, राजापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौकीदार का पुरवा में बुजुर्ग ननकू की उल्टी दस्त से अचानक तबीयत बिगड़ गई।

उनके परिजनों ने एम्बुलेंस बुलाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन 2 घंटा इंतजार के बाद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। वाहन की अन्य कोई व्यवस्था भी नहीं हो पाई तो उनके बेटे सुरेंद्र व राजेंद्र ने चारपाई पर लेटकार दो किमी पैदल चले। सड़क मिलने पर निजी वाहन से राजापुर स्वास्थ्य केंद्र लेजाकर भर्ती कराया।

ग्रामीणों के मुताबिक, चित्रकूट से करीब 60 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत के लिए सड़क नहीं है। इससे समस्या बनी हुई है। जबकि ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद ने बताया कि सड़क निर्माण होने में लोग विरोध करते हैं। इनके झगड़े चलते ही सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। समस्या के समाधान के लिए जल्द ही ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा की जाएगी