20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों में किसी एक व्यक्ति के इस अंग पर होता है तिल, अंग बार जानें तिल का रहस्य

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं।

3 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Sep 03, 2019

Mole On female and male Body Parts Is Lucky For You

Mole On female and male Body Parts Is Lucky For You

सतना। वैसे तो हर इंसान के शरीर के किसी न किसी अंग पर तिल ( Mole ) जरूर होती है। यह हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यह तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस अंग का तिल क्या कहता है।

ये भी पढ़ें: नींबू के ये 10 चमत्कारिक टोटके जो आपको कर देगें मालामाल

गालों पर तिल
यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।

माथे पर तिल
माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।

भौहों के बीच तिल
भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।

होठों पर तिल
होंठों पर तिल लोभ,कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

नाक पर तिल
नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।

जांघों पर तिल
कमर पर तिल शुभ होते हैं। जबकि गुप्तांग पर यदि तिल है तो विपरित के व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण होता है। पैर में तिल का निशान उच्चपदों पर पहुंचाता है। जांघ पर तिल वाली महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।

ठोडी का तिल
ठोडी पर तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होती है।

नाभि पर तिल
महिलाओं की नाभि जिसे बेली बटन कहते हैं। नाभि या उसके आसपास यदि तिल हो तो इसे बेहद शुभ माना गया है। ऐसी महिलाओं को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है। जबकि नाभि के ऊपर पेट पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का -सूचक माना जाता है।

पीठ का तिल
पीठ का तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। ऐसे व्यक्ति खूब कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं। इन्हें पैसों की कमी नहीं रहती है।

हाथों या ऊंगलियों का तिल
अनामिका अंगुली पर तिल को देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि कभी धन और यश की कमी नहीं हो सकती। सबसे छोटी अंगुली पर तिल हो तो वह यशस्वी होता है, लेकिन हमेशा अशांत रहती हैं। इसके अलावा हथेली के बीच में यदि तिल हो तो व्यक्ति भाग्यवान होता है, उसे धन की कमी महसूस नहीं होती है।

बाहों पर तिल
महिलाओं की बाहों पर तिल शुभ माना गया है। बांयी भुजा पर तिल होने से पुत्र और धन प्राप्ति होती है। दाहिने हाथ का तिल महिला को धनवान बनाता है। उंगली पर तिल होने से भी धन प्राप्ति होती है।

छाती पर तिल
महिलाओं की छाती के दायीं तरफ का तिल शुभ माना गया है। जबकि बांयी तरफ अशुभ। छाती के दायीं तरफ तिल वाली महिलाएं प्रसन्नचित्त रहती हैं। जिन लोगों को पेट और हृदय के ऊपर तिल होता है, उन्हें हमेशा तरह-तरह का भोजन करने का शोक होता है।

ये भी पढ़ें: ASTROLOGY: अंगों पर काले तिल बताते हैं आपके 'गुप्त राज़'

ये भी पढ़ें: शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं आपके गुप्त राज़, आप भी जानिएं

ये भी पढ़ें: इस अंग पर मौजूद तिल के निशान का मतलब है, आप बनेंगे अमीर करेंगे ये बड़ा काम

ये भी पढ़ें: लाखों में किसी एक व्यक्ति के इस अंग पर होता है तिल, अंग बार जानें तिल का रहस्य

Related Links about Vastu
Vastu tips for Romantic Life
Vastu tips for Exam Preparation
Vastu tips for Happy Married Life
Vastu tips for Entrance of Home
Vastu tips for Save your Money
Vastu tips for Bedroom
Vastu tips for Success in Business