5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की सभा में भीड़ लेकर जा रही बस को चुनाव प्रेक्षक ने पकड़ा, दिल्ली तक हड़कंप

PM मोदी की सभा में भीड़ लेकर जा रही बस को चुनाव प्रेक्षक ने पकड़ा, दिल्ली तक हड़कंप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 20 Nov 2018, 2:23 PM IST

MP Election update narendra modi in rewa madhay pradesh

MP Election update narendra modi in rewa madhay pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के रीवा शहर स्थित एएसएफ ग्राउंड में कुछ ही देर बाद हो रही मोदी की सभा में सतना से भीड़ लेकर जा रही बस को चुनाव प्रेक्षक ने पकड़ लिया है। बताया गया कि चित्रकूट विधानसभा के चुआं गांव से भाजपा कार्यकर्ताओं को बस रीवा लेकर जा रही थी। उक्त बस भाजपा नेता श्रीकृष्ण मिश्रा की बताई जा रही है। जब्त बस में भाजपा के झंडे,फ्लैक्स आदि लगे थे। जिसको प्रेक्षक ने पकड़कर बिरसिंहपुर के सभापुर थाने में खड़ी कराई है।

बता दें कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर बाद भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम झाबुआ से हेलीकॉप्टर से दोपहर 2 बजे एएसएफ ग्राउंड पहुंचेगे। ग्राउंड के बगल में ही हेलीपैड तैयार किया है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पूरा ग्राउंड छावनी में तब्दील है। इसके पहले मोदी 2014 में सांसद जनार्दन मिश्रा के लिए चुनावी सभा कर चुके है।

इनके लिए मांगेंगे वोट
रीवा शहर से मोदी विंध्य क्षेत्र की 22 विधानसभा क्षेत्रों का गुणा-गणित समझेंगे। सभा स्थल में रीवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल, देवतलाब विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम, सिरमौर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, गुढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह, मनगवां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पंचूलाल प्रजापति, मऊगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल, त्योंथर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी के लिए वोट मांगेंगे। इस दौरान सांसद जर्नादन मिश्रा, गणेश सिंह, रीति पाठक, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर ममता गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।