28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिछली पटवारी परीक्षा में ये पूछे गए थे क्वेश्चन, PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेशभर में पटवारी परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

2 min read
Google source verification
mp patwari previous paper pdf download

mp patwari previous paper pdf download

सतना। प्रदेशभर में पटवारी परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा कराने के लिए प्रदेश के 16 शहर चयनित किए गए हैं। परीक्षा तिथि निर्धारित करने के साथ ही कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल के संचालक द्वारा संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के आयोजन की तिथियों की जानकारी देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस परीक्षा में पूणांक 100 नंबर का होगा।

जिसमें हिन्दी, पंचायतीराज एवं ग्रामीण अर्थ व्यवस्था, कम्प्यूटर-विज्ञान, सामान्य गणित एवं सामान्य अभिरूचि, सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा देने के लिए टाइमिंग दो घंटे रखी गई है। पूरा पेपर ऑनलाइन पद्धति द्वारा कराया जाएगा। जिनको कम्प्यूटर से संबंधित ज्ञान नहीं है उनके लिए पटवारी परीक्षा के एग्जाम की डगर कठिन भी हो सकती है। यहां MP.PATRIKA.COM आपको ऐसे ही सवालों के जवाब दे रहा है। जिसके माध्यम से आपको पटवारी परीक्षा की तैयारी करने में सहुलियत होगी।

प्रश्न – नगरीय क्षेत्र की परिभाषा के अनुसार पुरुष जनसंख्या का कम से कम कितना प्रतिशत से अधिक गैर क्रषि कार्यों में लगा होना चाहिये

➤ उत्‍तर – 75 प्रतिशत

प्रश्न – पंचायती राज संस्थाये अपनी निधि हेतु किस पर निर्भर हैं

➤ उत्‍तर – सरकारी अनुदान पर

प्रश्न – पंचायतो के कितने सदस्य जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त किये जाते हैं

➤ उत्‍तर – 5 सदस्य

प्रश्न – राज्य वित्त आयोग का गठन कितने बर्ष के लिये किया जाता है

➤ उत्‍तर – 5 वर्ष

प्रश्न – महानगर का प्रथम नागरिक किसे कहते हैं

➤ उत्‍तर – महापौर को

प्रश्न – भारत में ग्राम सभा वर्ष मनाया गया

➤ उत्‍तर – 2009 -10

प्रश्न – ग्राम सभा को पुनर्जीवित करनें की सलाह किस समिति द्वारा दी गई

➤ उत्‍तर – एल. एम. सिंघवी समिति

प्रश्न – पंचायत दिवस किस दिन मनाया जाता है

➤ उत्‍तर – 24 अप्रैल

प्रश्न – MP में किस बर्ष संशोधन कर महापौर का चुनाब प्रत्यक्ष विधि से व कार्यकाल 5 बर्ष कर दिया गया

➤ उत्‍तर – 1997

प्रश्न – पंचायतों को लिटिल रिपब्लिक किसने कहा है

➤ उत्‍तर – चार्ल्स मेटकाफ नें

प्रश्न – किस राज्य में पंचायती राज व्यवस्था नही है

➤ उत्‍तर – नागालैंड , व मेघालय

प्रश्न – ब्लाक पंचायत को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है

➤ उत्‍तर – पंचायत समिति के नाम से

प्रश्न – जी. के. वी. राव समिति नें अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की

➤ उत्‍तर – दिसंबर 1985

प्रश्न – पंचायत चुनाव राजनीतिक दल के आधार पर होने चाहिये” यह सुझाव किस समिति ने दिया

➤ उत्‍तर –अशोक मेहता समिति

प्रश्न – लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई किसे कहा जाता है

➤ उत्‍तर – ग्राम सभा

प्रश्न – भारतीय संविधान का भाग 9 – किससे संबंधित है

➤ उत्‍तर – नगर पालिकाओं से

प्रश्न – कौन नगर निगम का अंश नही है

➤ उत्‍तर – उप- महापौर

प्रश्न – 74 बां संविधान संशोधन संबंधित है

➤ उत्‍तर – नगर पालिकाओं से

प्रश्न – नगरपालिकाओं का कार्यकाल होता है

➤ उत्‍तर – 5 बर्ष

यहां डाउनलोड करें: MP Patwari Question Paper PDF