
सतनाः मध्य प्रदेश में जहां कई तबकों द्वारा इस बार होने वाले मतदान का बहिष्कार किया जा रहा है। फिर चाहे वह प्रदेश के सवर्ण वर्ग हों या संत समाज ऐसे ही कई लोग अपनी अपनी मांगो को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार का या मतदान का बहिष्कार करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, दूसरी और सतना में एनएसएस ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
टीम मेंमबर्स जिले के स्कूल कॉलेजेस और प्रमुख इलाकों में जाकर लोगों को मतदान का महत्व बता रहे हैं। साथ ही, उन्हें इस बात की शपत भी दिला रहे हैं, कि खुद तो हमें मतदान करना ही है, साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करना है। बीडियो में देखिये क्या है इस पहल का उद्देश्य