
pitru paksha 2019: Gaya Special Train, satna to gaya train list
सतना/पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है। भीड़ बढऩे से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की समस्याओं के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा गया तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया स्थित फल्गू नदी में पिडंदान करने बड़ी संख्या में जाते हैं।
ये ट्रेनें चलेंगी
- गाड़ी संख्या 01659/01660 हबीबगंज-गया-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन हबीबगंज से गया जाने के लिए 04/03 ट्रिप चलेगी। यह गाड़ी हबीबगंज से 12, 17, 22 और 27 को चलेगी। गया से 15, 20 और 25 सितंबर को चलेगी। ट्रेन में दो एसी तृतीय, 01 एसी द्वितीय सह तृतीय, 12 स्लीपर, 04 सामान्य और 2 एसएलआर सहित 21 रहेंगे।
- गाड़ी संख्या 01711/01712 जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन जबलपुर से गया के बीच 03 और 4 ट्रिप चलेगी। ट्रेन 01711 जबलपुर से 14, 19 और 24 सितंबर को चलेगी। ट्रेन 01712 गया से 13, 18, 23 और 28 सितंबर को चलेगी।
दो ट्रेनें रद्द, चार का बदला रूट
रेल प्रशासन द्वारा वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड पर स्थित हरदातपुर-कच्छवा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के लिए प्री-नॉन, नॉन इटंरलॉकिंग कार्य की अवधि बढ़ाई गई है। इसका असर सतना रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। दो ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। चार के रूट में बदलाव किया है। सतना से गुजरने वाली 15117 मण्डुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस को 07 सितंबर को रद्द कर दिया गया है। 15118 जबलपुर-मण्डुवाडीह एक्सप्रेस को 8 सितंबर को रद्द कर दिया गया है।
चार ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
जबकि, सतना से गुजरने वाली चार ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इनमें 12791 सिकदंराबाद-दानापुर एक्स. 6 और 7 सितंबर को इलाहाबाद छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर जाएगी। 12792 दानापुर-सिकंदरबाद एक्सप्रेस 7-8 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जक्ंशन-इलाहाबाद छिवकी रूट से जाएगी। 19063 उधना-दानापुर एक्स. 7 को इलाहाबाद छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूट तय किया गया है। 19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस 8 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन इलाहाबाद छिवकी होकर जाएगी।
Published on:
07 Sept 2019 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
