27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी को पसंद आया ये ऐप, लाखों महिलाओं को देगा रोजगार

बीमा और वित्तीय उत्पादों के लिए बहुभाषी ऐप बनाने वाले अनुराग से खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी बात की। यह ऐप केवल महिलाओं के लिए एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) है इसको भारत के 732 जिलों में लॉन्च किया जाना है।

2 min read
Google source verification
पीएम मोदी को पसंद आया ये ऐप, लाखों महिलाओं को देगा रोजगार

पीएम मोदी को पसंद आया ये ऐप, लाखों महिलाओं को देगा रोजगार

सतना. सतना निवासी अनुराग श्रीवास्तव का महिला सशक्तिकरण को लेकर बनाया गया दीदी ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतना पसंद आया कि उन्होंने अनुराग को प्रधानमंत्री की नीति सिफारिश टीम में शामिल कर लिया है। बीमा और वित्तीय उत्पादों के लिए बहुभाषी ऐप बनाने वाले अनुराग से खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी बात की। यह ऐप केवल महिलाओं के लिए एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) है इसको भारत के 732 जिलों में लॉन्च किया जाना है। अनुराग मध्यप्रदेश के पहले युवा हैं, जो प्रधानमंत्री की नीति सिफारिश टीम में शामिल हुए हैं।

रमाविहार कॉलोनी निवासी अनुराग श्रीवास्तव ने पत्रिका को बताया कि उन्होंने आइएमएफ (इंडया मॉनेटरी फंड) की एक रिपोर्ट पढ़ी। उसमें बताया गया था कि यदि श्रम में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर हो जाए तो भारत 26 फीसदी और अमीर हो जाएगा। इस रिपोर्ट ने काफी प्रभावित किया। फिर महिला भागीदारी बढ़ाने के लिए तमाम अध्ययन करने लगा। पाया कि आज के दौर में भी ज्यादातर महिलाओं की प्राथमिकता उनके बच्चे और उनका घर है।

महिलाएं इन जिम्मेदारेयों को छोडऩे और काम करने के लिए सहज नहीं हैं। ऐसे में उनको कुछ अलग हटकर काम से जोडऩा इतना आसान नहीं है। लेकिन वित्तीय सेवाओं सहित बीमा क्षेत्र ऐसा है, जो महिलाएं अपनी मूल जिम्मेदारियों के साथ आसानी से कर सकती हैं और इसका देश में बड़ा बाजार भी है। इसे ध्यान में रखते हुए दीदी नाम से एक बहुभाषी ऐप बनाया। यह ऐप पहले चरण में 2.6 लाख महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें : घर बैठे बनाएं श्रम कार्ड-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से फ्री में मिलेगा 2 लाख का बीमा, प्रीमियम भी भरेगी सरकार

इस तरह आए मोदी की नजर में

अनुराग ने बताया कि स्टार्ट अप इंडिया प्रोग्राम के तहत उन्होंने अपने दीदी ऐप को भी इसमें भेजा इस प्रोग्राम के तहत उनका ऐप काफी पसंद किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें पॉलिसी रिकमंडेशन टीम में शामिल किया। इस दौरान उनसे वीसी के माध्यम से चर्चा भी की। इसके बाद वे पॉलिसी संबंधी सिफारिशें भी दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अनुराग के पिता जेएस श्रीवास्तव लोनिवि से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में रामाबिहार कॉलोनी में रह रहे हैं। अनुराग इन दिनों मुंबई में खुद का व्यवसाय कर रहे हैं।