7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपद्रव, युवक की हत्या, भीड़ ने आरोपी का घर गिराया

पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस के साथ जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम

3 min read
Google source verification
Rampage, murder of young man, mob demolishes accused's house

Rampage, murder of young man, mob demolishes accused's house

सतना. दिवाली की रात अमौधा नई बस्ती में उपद्रव हो गया। बस्ती में ही रहने वाले दो पक्षों में विवाद हुआ और देखते ही देखते बात खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान एक युवक को पीट पीट कर एक पक्ष के लोगों ने मार डाला। इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष में आरोपियों का घर तोड़ दिया और गृहस्थी का सामान तहस नहस कर डाला। जब तक पुलिस पहुंची तब तक काफी कुछ हो चुका था। माहौल शांत करने के लिए रात को ही पुलिस का भारी बल आमौधा में तैनात करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी। सोमवार के तड़के तक पुलिस ने पांच व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया था।
जानकारी मिली है कि अमौधा नई बस्ती निवासी कल्लू उर्फ रवि अहिरवार पुत्र नन्हे लाल अहिरवार (18) की हत्या की गई है। पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब १२ बजे डॉक्टर टीम की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों के सुपुर्द किया है। अब मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
यह है मामला
आमौधा नई बस्ती में हुई घटना के बारे में पता चला है कि कल्लू उर्फ रवि अहिरवार अपने साथियों के साथ महादेव दाहिया के घर के पास रुका था। पहले से दाहिया और अहिरवार परिवार में मन मुटाव था, एेसे में त्योहार के वक्त रविवार की रात करीब 8 बजे फिर से कहा सुनी हुई। दाहिया परिवार ने जब कल्लू को पीट दिया ता कल्लू की ओर से आए लोगों ने मारपीट की। दोनों पक्ष हावी हुए तो एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे। इस बीच कल्लू के अचेत हो जाने पर उसके साथी उसे अस्पताल लेकर गए। निजी अस्पताल में मना करने पर जब जिला अस्पताल लाए तो यहां मृत्यु की पुष्टि कर दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन व्यक्ति घायल भी हुए हैं। मौत की खबर जब बस्ती पहुंची तो वहां मौजूद मृतक पक्ष के लोगों का गुस्सा और भड़क गया।
एक पक्ष यह भी
मृतक कल्लू के भाई दिप्पू अहिरवार (19) का कहना है कि कल्लू अपने साथी अंकुल अहिरवार, दीपक अहिरवार के साथ घर से घूमने निकला था। जब महादेव के घर के बाहर पहुंचा तो विवाद हो गया। इस दौरान महादेव दाहिया, उसके पुत्र विनोद दाहिया, राम विश्वास दाहिया, भगवानदीन दाहिया ने हमला बोल दिया। शोर होते ही ईशू अहिरवार और सुनील अहिरवार समेत अन्य लोग पहुंचे। तब तक पिटाई के बाद कल्लू अचेत हो चुका था।
दोनों पक्षों से मुकद्मा
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. सुधीर शर्मा की मौजूदगी में कराया। इसके साथ ही फरियादी दिप्पू पुत्र नन्हें लाल की रिपोर्ट पर आरोपी महादेव दाहिया, उसके पुत्र विनोद दाहिया, राम विश्वास दाहिया, भगवानदीन दाहिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 302, 34 व 3(2) 5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला कायम किया है। जबकि दूसरे पक्ष से विनोद दाहिया पुत्र महादेव की रिपोर्ट आरोपी नन्हें लाल अहिरवार, बेटवा, भुर्री, अंकुर, दिप्पू व कल्लू समेत अन्य १० से १२ लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 324, 294, 452, 427, 147, 148, 149, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
घर में कुछ नहीं बचा
सोमवार की दोपहर सिविल लाइन थाना टीआइ अर्चना द्विवेदी सीन ऑफ क्राइम यूनिट से डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंची। यहां जांच में पाया गया कि अहिरवार पक्ष की ओर से दाहिया परिवार का पूरा घर तोड़ दिया गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट करते हुए सीमेंट के शैड और कच्ची दीवारें गिरा दी गई हैं। पुलिस को वक्त लगादोनों पक्षों के बीच रात करीब 8 बजे से विवाद चल रहा था। इसकी सूचना थाना पुलिस को रात 8.57 पर दी गई। इसके बाद पुलिस जब तक पहुंची तब तक कल्लू की हत्या कर दी गई थी और बस्ती का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का हाल देखते हुए माहौल शांत कराने का प्रयास शुरू किया गया।