6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर से पकड़ा गया बलात्कार का आरोपी

सिटी कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
GANG RAPE : मुंबई में खत्म हुई गैंगरेप के आरोपी की दौड़

GANG RAPE : मुंबई में खत्म हुई गैंगरेप के आरोपी की दौड़

सतना. शहर कोतवाली इलाके से नाबालिग लड़की का अपहरण करनेे के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।जानकारी मिली है कि नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसके परिजनों की रिपोर्ट पर 12 मार्च को आइपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। तब से पुलिस लड़की और आरोपी की तलाश कर रही थी। लड़की का सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद किया और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली संदीप चतुर्वेदी ने सहयोगी एसआइ नेहा ठाकुर, पीएसआइ संतोष उलाड़ी, आरक्षक महेश की मदद से जबलपुर में दबिश कराई। जहां से आरोपी अमि उर्फ अभिषेक उर्फ कुक्कू पुत्र राम प्रसाद दाहिया (21) निवासी बड़ी संतोषी मंदिर के पास घमापुर जबलपुर को पकड़ा गया। रविवार की रात गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सतना लाकर आइपीसी की धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है।