25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
रायफल लूट कांड: पुलिस ने निकाला अपराधियों का जुलूस, देखें वीडियो
Play video

रायफल लूट कांड: पुलिस ने निकाला अपराधियों का जुलूस, देखें वीडियो

कब्रिस्तान से बरामद हुई पुलिस की रायफल

Google source verification

सतना. पुलिस के गश्ती दल पर हमला करते हुए रायफल और वायरलेस सेट लूटने के आरोपियों का पुलिस ने उनकी ही बस्ती में सोमवार को जुलूस निकाला। घटना की तस्दीक करने के लिए आरोपियों को पुलिस लेकर गई थी जहां बस्ती में घुमाने के बाद सभी को वापस थाने लाया गया। इस बीच मुख्य आरोपी विक्की खान को पुलिस ने थाने में ही रखा। मुठभेड़ में उसके दाएं पैर के टखने में गोली लगने से वह चलने की हालत में नहीं था इसलिए उसे सीधे अदालत में पेश कर दिया गया। विक्की के साथ उसके चार अन्य साथियों को भी अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अब एक फरार आरोपी वीरेन्द्र चौधरी की पुलिस को तलाश है जिसके कब्जे से पुलिस का वायरलेस सेट बरामद किया जाना है।