24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना : मैहर में बनाए जा रहे हैं फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र, कई अस्पतालों के बनाए सर्टिफिकेट

हैकिंग तो आपने खूब सुनी होगी लेकिन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आईडी हैक करने का मामला अब नया आया है। मैहर में हैक आईडी से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के कारोबार का भण्डाफोड़ हुआ है। जानिये किस तरह बनाए जा रहे थे नकली जन्म प्रमाण पत्र और कैसे पकड़ में आया मामला ...

2 min read
Google source verification
janm.jpg

सतना। मैहर में बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। कोई फर्जी उपयोगकर्ता अपनी यूजर आईडी से सिविल अस्पताल मैहर के जन्म प्रमाण पत्र बना रहा है। इसके द्वारा बनाए गए कई प्रमाण पत्र पकड़ में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएमओ मैहर ने इस मामल की जांच के लिये कलेक्टर की जिला योजना एवं सांख्यिकी शाखा को इसकी सूचना दी है।

अस्पताल में रिकार्ड नहीं

जानकारी के अनुसार मैहर सिविल अस्पताल में शासन की तय गाइड लाइन के तहत अस्पताल को दी गई अपनी यूजर आईडी एमपी9050*** के जरिए जन्म और मृत्यु का पंजीयन किया जाकर प्रमाण पत्र दिया जाता है। लेकिन विगत कुछ समय से किसी और आईडी 9-90347 के जरिए मैहर सिविल अस्पताल के कूट रचित जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इन जन्म प्रमाण - पत्र संबंधी कोई रिकार्ड अस्पताल में नहीं पाए गए हैं।

इस तरह पकड़ में आया मामला

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मैहर सिविल अस्पताल में ऑनलाइन जनरेट किए गए तीन जन्म प्रमाण-पत्र मैहर सिविल अस्पताल में चिकित्सक के हस्ताक्षर के लिये पहुंचे। जब इन्हें बीएमओ के पास हस्ताक्षर के लिये भेजा गया तो वे चौंक गए। दरअसल मैहर सिविल अस्पताल में जो जन्म प्रमाण पत्र जारी होते हैं वे हस्ताक्षर होने के बाद हितग्राही को दिए जाते हैं। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं था। शंका होने पर जब जांच की गई तो खुलासा हुआ।

इन मामलों से खुला खेल

जब बीएमओ ने इन मामलों को देखा तो रागनी कुशवाहा माता बेबी कुशवाहा प्रसव दिनांक 5 जनवरी 2000 बताया गया था। इसका पंजीयन क्रमांक बी-2023:9-90347-00628 (सिविल अस्पताल) और पूजा साहू माता कला साहू पता घुनवारा, पंजीकरण संख्या बी-2023:90347-003418 (सिविल अस्पताल मैहर) के प्रमाण पत्र पाए। जब अस्पताल के दस्तावेजों की जांच की गई तो यह मामले अस्पताल के रिकार्ड में नहीं थे। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह प्रमाण पत्र यूजर आईडी 9-9037 से जारी हुए हैं। जो कि फर्जी है।

अन्य अस्पतालों के भी बना रहे प्रमाण-पत्र

बताया गया है कि यूजर आईडी 9-9037 से जिला अस्पताल सहित अन्य संस्थाओं के नाम से भी जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।

'' मैहर सिविल अस्पताल के नाम पर फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का मामला सामने आया है। यह फर्जी उपयोगकर्ता द्वारा किया जा रहा है। इसकी विस्तृत जांच करने के लिये सीएमएचओ सहित जिला योजना और सांख्यिकी कार्यालय को लिखा गया है ''-प्रदीप निगम, बीएमओ मैहर