25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: मंत्री से बोले बच्चे नहीं बनना है नेता, सर्वाधिक विद्यार्थी बनना चाहते हैं डॉक्टर

डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनने खड़े किये हाथ, नेता बनने के नाम पर नहीं उठा एक भी हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2022, 11:03 AM IST

satna: मंत्री से बोले बच्चे नहीं बनना है नेता, सर्वाधिक विद्यार्थी बनना चाहते हैं डॉक्टर

एकलव्य विद्यालय के सभागार में तबले पर हाथ आजमाते मंत्री विजय शाह

सतना. जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह मैहर स्थित एकलव्य विद्यालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ भोजन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं से संवाद के दौरान यह पूछा कि कितने लोग नेता बनना चाहते हो तो एक भी बच्चे ने हाथ खड़ा नहीं किया। जबकि डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर के लिए काफी बच्चों ने हाथ उठाया। इस दौरान मंत्री ने बच्चों को अपने से जुड़े रोचक किस्से भी सुनाए तो उन्हें आगे आने वाली जिंदगी की सीख भी दी। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा और जिपं सीईओ ने भी प्रेरक प्रसंग बच्चों के सामने रखे।

एकलव्य विद्यालय में बच्चों से संवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों से पूछा कितने लोग डॉक्टर बनना चाहते हैं तो काफी संख्या में बच्चों ने हाथ खड़ा किया। इसके बाद इंजीनियर बनने की इच्छा भी काफी विद्यार्थियों ने जताई। कलेक्टर बनने के लिये 4 विद्यार्थियों ने हाथ खड़े किये। लेकिन जब प्रभारी मंत्री ने बच्चों से पूछा कि कितने लोग नेता बनना चाहते हो तो किसी ने भी हाथ खड़ा नहीं किया। इस पल हाल ठहाकों से गूंज उठा।

हमने दो रुपये के पहाड़े से की पढ़ाई

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने बच्चों को बताया कि जब वे पढ़ते थे तो इतने अच्छे स्कूल नहीं होते थे। टाटपट्टी में बैठ कर पढ़ाई की है। दो रुपये का पहाड़ा लेकर जाते थे। लेकिन आज स्थितियां बदल गई हैं। जितने अच्छे सरकारी विद्यालय हैं उतने निजी भी नहीं है। जरूरत है मन लगा कर पढ़े। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि वे भी सरकारी स्कूल में पढ़ कर यहां तक पहुंचे हैं। आप वो पढ़े जो मन करे और वैसा ही लक्ष्य तय करें। जिपं सीईओ ने बताया कि आपकी स्कूल में जितनी सुविधाएं हैं उतनी सुविधाएं तो उनके मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भी नहीं थी। आप लोग मन लगा कर पढ़े।

मंत्री ने बजाई नगड़िया

छात्र-छात्राओं के साथ भोजन करने के बाद प्रभारी मंत्री ने सभा कक्ष में विद्यार्थियों के साथ जमीन में बैठकर देवी भगत और गणेश वंदना गाई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने नगड़िया भी लेकर बजाई। कुछ देर तबले में भी हाथ आजमाने की कोशिश की। कहा, ऐसी गतिविधयों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है।