25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: नगर निगम सतना में कांग्रेस ने तय किये 17 वार्डों में सिंगल नाम, दो पार्षदों की टिकिट काटी

अंतिम फैसला राजधानी में, देर रात तक प्रत्याशी चयन समिति की चली बैठक प्रदेश कांग्रेस मनोनीत प्रभारी और सह प्रभारी रहे अनुपस्थित
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 9 Jun 2022, 1:48 PM IST

satna:  नगर निगम सतना में कांग्रेस ने तय किये 17 वार्डों में सिंगल नाम, दो पार्षदों की टिकिट काटी

Congress finalizes the tickets for the post of Municipal Corporation Satna councilor

सतना। नगरीय निकाय चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम सतना के पार्षद पदों को लेकर कांग्रेस की चयन समिति ने तस्वीर स्पष्ट कर ली है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी और सह प्रभारी की अनुपस्थिति में देर रात तक चली बैठक में पार्षद पदों के प्रत्याशियों के नाम तय कर लिये गये हैं। इनमें से 17 वार्डो में सिंगल नाम तय हुए हैं। शेष में दो या तीन नामों का पैनल बनाया गया है। चयन समिति ने दो पार्षदों के टिकिट भी काट दिये हैं। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय गुरुवार को राजधानी में होगा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पार्षद पदों के आवेदन की प्रक्रिया के बाद चयन समिति की बैठक होनी थी लेकिन अभिलेख तैयार न होने और कुछ असंतोष की स्थिति को देखते हुए बैठक को अगले दिन के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को चयन समिति की बैठक रात को आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद के घर में रात 9 बजे से शुरू हुई बैठक देर रात डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान वार्ड वार आवेदनों का परीक्षण और आपसी रायशुमारी के बाद वार्ड वार प्रत्याशी तय किये गये। कुछ स्थानों पर आम सहमति नहीं बनने से दो और तीन नामों का पैनल बनाया गया है।

इन वार्डों में सिंगल नाम

सूत्रों की माने तो चयन समिति ने लगभग 17 वार्डों में सिंगल नामों का चयन किया है। इनमें वार्ड क्रमांक 4, 5, 7, 10, 11, 14, 15, 16, 19, 24, 26, 28, 35, 37, 38, 40, 42 शामिल हैं। इसी तरह से जिन वार्डों में दो नामों का पैनल तैयार किया गया है उनमें वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 8, 13, 17, 18, 20, 25, 27, 29, 30, 43 और 45 शामिल हैं। जिन वार्डो में तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है उनमें वार्ड क्रमांक 9, 22, 23, 31, 32, 33, 34, 36, 39, 41 शामिल है। कुछ में विवाद की स्थिति बनने पर उस पर निर्णय राजधानी के लिये छोड़ दिया गया है।

इन पार्षदों के टिकट काटे

अंदरखाने की खबर है कि कांग्रेस की चयन समिति ने दो पार्षदों की टिकट भी काट दी है। इसमें वार्ड 35 से मो. इकबाल माइडियर का टिकट काटकर मो. आमिर को दिये जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि इसमें शहर अध्यक्ष का वीटो रहा है। इसी तरह से वार्ड 28 से कुदरत का टिकट काटकर कांग्रेस नेत्री उर्मिला त्रिपाठी के परिवार को दी गई है। हालांकि यह वार्ड महिला आरक्षित रहा है। इसमें कुदरत अपनी पत्नी के नाम पर टिकट की दावेदारी कर रहे थे। हालांकि पता चला है कि कुदरत ने भोपाल में इस पर आपत्ति जताई है।

बनी विवाद की भी स्थितियां

कुछ वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर विवाद की भी स्थिति बनी। मसलन वार्ड क्रमांक 31 में विधायक रामकुमार तिवारी की पत्नी को टिकट दिलाना चाह रहे थे। लेकिन राजाराम त्रिपाठी ऊषा गौतम पर अड़े थे। इसमें काफी बहस के बाद टिकिट फाइनल हुई। इसी तरह से वार्ड क्रमांक एक में विधायक और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के बीच असहमति उपजी थी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अपने कोटे से यहां युवा तुर्क के लिये टिकिट मांग रहे थे जिस पर विधायक ने अपना अलग नाम बता दिया। युकां अध्यक्ष ने अपने नाम पर कहा कि वह लगातार सक्रिय रहा है। जिस पर विधायक का तर्क था कि जो नाम आप बता रहे हैं वह एनएसयूआई का है। आप अपने कोटे की बात करें और अपने नाम पर उन्होंने मिशन का आदमी होेने की बात कहते हुए मुहर लगवा ली। इस तरह कई अन्य वार्डों में नोकझोक की स्थिति बनी।

महापौरी का फैसला राजधानी में

बताया गया है कि पार्षद पद के लिये जो नाम फिल्टर किये गये हैं उनपर अंतिम मुहर भोपाल में लगेगी इसी तरह चयन समिति ने महापौर पद के लिये ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। हालांकि कुल प्राप्त आवेदनों में से गेंदलाल भाई, रवीन्द्र सेठी और सईद अहमद को स्क्रीनिंग में अलग किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस पर अंतिम निर्णय राजधानी में कमलनाथ लेंगे। हो सकता है कि इन तीन नामों से हट कर कोई अलग चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है।