25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या के संदेह में जिसे लोगों ने पुलिस को सौंपा, उसे दूसरे दिन छोड़ दिया गया

एसपी की सफाई: विवेचना में नहीं नाम

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 24, 2019

Satna ghurdag hatyakand: MP Police leave the accused

Satna ghurdag hatyakand: MP Police leave the accused

सतना। शहर के घूरडांग में रहने वाले व्यक्ति की हत्या के संदेह में पब्लिक ने जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने उसे दिनभर थाने में बैठाने के बाद मंगलवार को छोड़ दिया। संदेही थाना परिसर में ही बाहर की ओर घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। इस पर जब पुलिस से सवाल किया गया तो कोलगवां थाना टीआई आरपी सिंह ने बताया कि विवेचना में उसका नाम नहीं आया। घटना में उसका जिक्र जरूर आया। लेकिन वह आरोपी नहीं बनाया गया है। इसलिए छोड़ दिया है। अगर उसके खिलाफ विवेचना में तथ्य मिलते हैं तो गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

गौरतलब है कि संजय सिंह व राजन सिंह ने 12 मार्च की रात राजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र यदुवीर सिंह (48) की हत्या के संदेही मुकेश कुशवाहा उर्फ छोटा को अदालत परिसर से पकड़ा था। इस मामले में जब एसपी रियाज इकबाल से बात की गई तो उन्होंने भी बताया कि जिस व्यक्ति को पकड़ कर थाने लेकर गए वह हत्या के मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। विवेचना चल रही है। प्रकरण में मुकेश का नाम आया जरूर है। लेकिन अपराध करना पुष्ट नहीं पाया गया। घटना के बाद मृतक के रिश्तेदारों ने मुकेश को घटना में शामिल होना बताया था।