ये है मामला
बताया गया, जबलपुर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस और सतना-इटारसी पैसेंजर विगत एक साल से अस्थाई रूप से बंद है। इन ट्रेनों को बंद करने का मुखर विरोध न हो, इसके लिए जबलपुर मंडल अस्थाई तौर पर बंद करने का जुमला अलाप रहा है। दूसरी ओर रेलवे बोर्ड को उक्त दोनों ट्रेनों को हमेशा के लिए बंद करने के लिए पत्र लिखा चुका है। इसके लिए तर्क दिया गया कि इन ट्रेनों के बंद होने से मालगाडिय़ों के लिए पाथ उपलब्ध रहेगा। पत्र जबलपुर की ओर से सीपीटीएम ने लिखा है। रेल बोर्ड ने पत्र पर कोई निर्णय नहीं लेते हुए फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद करने को कहा है।