इतने हिस्से तैयार किए जाएंगे
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मेडिकल कॉलेज की जमीन देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि जैसी भूमि है उससे मेडिकल कॉलेज काफी विहंगम और खुला हुआ नजर आएगा जो काफी भव्य दिखेगा। जमीन को भी उन्होंने पर्याप्त बताया है। इसके लिए एक हिस्से में मेडिकल कॉलेज बनेगा उसके बाद शेष हिस्सों में हॉस्पिटल, जूनियर डाक्टर्स के लिए अलग-अलग गल्र्स ब्वायज हॉस्टल, डॉक्टर्स क्वार्टर के लिये पूरा रेजीडेन्सियल एरिया, पार्क, प्ले ग्राउण्ड सहित अन्य सुविधाएं तैयार की जाएंगी। इसके लिए रविवार को आर्किटेक्ट के साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने स्थल चयन किया है।