22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉरीसस से चंंद्रयान की मॉनीटरिंग कर रहे सतना के वैज्ञानिक ओम

चंद्रयान के परिक्रमा पथ को बढ़ाने वाली टीम का हिस्सा हैं ओम

less than 1 minute read
Google source verification
omi_1.jpg

,,

सतना। अंतरिक्ष के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाने जा रहे भारत के चंद्रयान-3 मिशन का अहम हिस्सा सतना के वैज्ञानिक के हाथों में है। जिले के करसरा गांव के मूल निवासी ओम पाण्डेय इन दिन मॉरीसस के इसरो मॉनीटरिंग सेंटर में तैनात है। इनकी टीम का जिम्मा अर्थबाउण्ड फेज में चंद्रयान की आर्बिट को रेज करना है। सामान्य भाषा में कहें तो इस चरण में चंद्रयान के परिक्रमा पथ को बढ़ाते हुए दूर ले जाना है। ओम जिस टीम का हिस्सा है उसकी जिम्मेदारी चंद्रयान के परिक्रमा पथ को बड़ा करते हुए उसकी निगरानी करना है।

फरवरी से मिशन में

पत्रिका को ओम पाण्डेय ने बताया कि इस काम के लिये वे फरवरी माह में ही मॉरीसस में आ गए थे। तब से लगातार मिशन के काम में जुटे हुए हैं। यह काफी दुरुह और जिम्मेदारी से भरा काम है। यहां का एंटीना चंद्रमा के एक हिस्से को ही ट्रेक कर सकता है। लिहाजा यहां की टीम का काम चंद्रयान के अर्थ बाउंड फेज के परिक्रमा पथ को ट्रेकिंग करना है।

बचपन से थी अंतरिक्ष में रुचि

ओम पाण्डेय की बचपन से अंतरिक्ष में रुचि रही है। इसी लिहाज से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद आईआईटी में चयन होने के बाद उन्होंने अंतरिक्ष में अपना कैरियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। इसरो में चयनित होने के बाद वे चंद्रयान के मिशन 2 का भी वे हिस्सा रहे। उनके पिता प्राणनाथ पाण्डेय सेवा निवृत्त शिक्षक है और चाचा आरडी पाण्डेय पीआईयू में उपयंत्री हैं। इस मिशन को लेकर करसरा गांव में हर्ष का माहौल है।